Xiaomi ने लॉन्च किया Mi LED TV 4A Pro, जानें खासियत

Xiaomi ने लॉन्च किया Mi LED TV 4A Pro, जानें खासियत
Xiaomi ने लॉन्च किया Mi LED TV 4A Pro, जानें खासियत
Xiaomi ने लॉन्च किया Mi LED TV 4A Pro, जानें खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi ने आज भारत में अपना नया Mi LED TV 4A Pro लॉन्च किया है। इस TV को 32-इंच साइज में लॉन्च किया गया है। TV में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट सपोर्ट दिया गया है। यह टीवी 7 मार्च दोपहर 12 बजे से उपलबध होगी। Mi LED TV 4A Pro कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, Mi Home Stores और Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत सिर्फ 12,000 रुपए है। 

Mi LED TV 4A Pro में HD Ready डिस्प्ले दी गई है। इसमें कंपनी का खुद का डेवलप किया गया PatchWall UI दिया गया है। इसमें गूगल असिस्टेंट सपोर्ट और 20W Stereo स्पीकर्स भी दिए गए हैं। साथ ही इसमें गूगल का एंड्रॉइड TV भी शामिल है। कंपनी इसके साथ दूसरे Mi LED TV के जैसे ही 700,000 से ज्यादा घंटों का कंटेंट दे रही है। 

Created On :   28 Feb 2019 10:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story