Xiaomi ने लॉन्च की Smart TVs की नई E-सीरीज रेंज, शुरुआती कीमत 11,405

Xiaomi launch New E- Series of Smart TVs in China, Know Price
Xiaomi ने लॉन्च की Smart TVs की नई E-सीरीज रेंज, शुरुआती कीमत 11,405
Xiaomi ने लॉन्च की Smart TVs की नई E-सीरीज रेंज, शुरुआती कीमत 11,405

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi ने स्मार्टफोन बाजार में लेटेस्ट फीचर्स वाले शानदार हैंडसेट पेश कर अपना दबदबा बना रखा है। वहीं कंपनी टीवी मार्केट में भी लगातार नए मॉडल लॉन्च कर रही है। हाल ही में Xiaomi ने चीन में Smart TVs की नई रेंज लॉन्च की है। Smart TVs की नई रेंज E-सीरीज में E32A 32-इंच HD TV, E43A 43-इंच का फुल HD TV, E55A 55-इंच और E65A 65-इंच 4K HDR TV शामिल हैं। लेटेस्ट Smart TV में ग्राहकों को PatchWall इंटरफेस और ब्लूटूथ वॉइस रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर भी मिलेंगे। नए TV में कंपनी ने क्वार्ड कोर 64-bit का प्रोसेसर दिया है। 

बात करें कीमत की तो इनकी कीमत महज 11,405 से शुरु होती है। इस कीमत में आपको 32-इंच डिस्प्ले के साथ टीवी में 1GB रैम और 4 GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। वहीं, 43-इंच E43A full HD TV वाले मॉडल की कीमत 1,999 RMB (करीब 20,740 रुपए) होगी। सभी लेटेस्ट स्मार्ट टीवी फिलहाल चीन में बिक्री के लिए मौजूद हैं। आइए जानते हैं Xiaomi Smart TV के नए मॉडल्स के बारे में....

Xiaomi Mi E32A
Xiaomi Mi E32A कंपनी का सबसे अफोर्डेबल smart TV है। इसमें 32-इंच डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज्यूलेशन 1366 x 768 पिक्सल और व्यूविंग एंगल 178-डिग्री है। ये टीवी 1 GB रैम और 4 GB इंटरनल स्टोरेज के विकल्प के साथ आता है। इस smart TV में 2 x 6W स्टीरियो स्पिकर्स और DTS ऑडियो फीचर दिए गए हैं। इस टीवी में कनेक्टिविटी के लिए WiFi 802.11 b/g/n 2.4GHz, ब्लूटूथ, 2 x HDMI, 1 x USB, के साथ Ethernet पोर्ट भी दिया गया है। बात करें कीमत की तो Xiaomi Mi E32A HD TV की कीमत 1,099 RMB (करीब 11,405 रुपए) रखी की गई है।

Xiaomi Mi E43A
Xiaomi के E43A मॉडल में  1920 x 1080 पिक्सल रेज्यूलेशन वाला 43-इंच डिस्प्ले दिया गया है। इस टीवी को 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्ट टीवी में HDR 10, 2 x 8W स्टीरियो स्पीकर्स, DTS ऑडियो दिया गयाा है।  कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें WiFi 802.11 b/g/n 2.4GHz, ब्लूटूथ, 2 x HDMI, 1 x USB और इथरनेट विकल्प दिए गए हैं 

Xiaomi E55A 4K
Xiaomi E55A 4K में 3840 x 2160 पिक्सल रेज्यूलेशन वाला 55 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इस TV का व्यूविंग एंगल 178-डिग्री है जो HDR 10 को सपोर्ट करता है। इस डिवाइसेस में कंपनी ने 1.5GHz वाला क्वार्ड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जो 750MHz Mali-450 GPU के साथ आता है। इस टीवी में 2 GB रैम और 8 GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। बात करें कनेक्टिविटी की तो अस टीवी में WiFi 802.11 ac (2.4GHz / 5GHz), ब्लूटूथ, 3 HDMI, 2 USB, और एक Ethernet पोर्ट दिया गया है। वहीं इस स्मार्टटीवी में 2 x 8W स्टीरियो स्पीकर और DTS ऑडियो के साथ-साथ Dolby Audio भी दिया गया है। E55A 4K HDR TV की कीमत 2,999 RMB (करीब 31,115 रुपए) है।

Xiaomi E65A 4K
Xiaomi के टॉप मॉडल E65A 4K में 65-इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले भी 3840 x 2160 पिक्सल का रेज्यूलेशन देता है। इस TV का व्यूविंग एंगल 178-डिग्री है जो HDR 10 को सपोर्ट करता है। 55 इंच मॉडल की तरह इस डिवाइसेस में कंपनी ने 1.5GHz वाला क्वार्ड कोर प्रोसेसर लगाया है जो 750MHz Mali-450 GPU के साथ आता है। इस टीवी के अन्य फीचर्स भी 55 इंच मॉडल की तरह ही दिए गए हैं। Xiaomi E65A 4K HDR TV की रिटेल कीमत 3,999 RMB (करीब 41,490 रुपए) रखी गई की है।

Created On :   24 April 2019 6:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story