पांच रंगों में आएगा Xiaomi Mi A2 , तस्वीरें हुईं लीक

Xiaomi Mi 6X (Mi A2) Expected to Launch in Five Colour Options.
पांच रंगों में आएगा Xiaomi Mi A2 , तस्वीरें हुईं लीक
पांच रंगों में आएगा Xiaomi Mi A2 , तस्वीरें हुईं लीक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi 25 अप्रैल को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस दिन Xiaomi Mi 6X ऊर्फ Xiaomi Mi A2 से पर्दा उठाया जाएगा। अब चीनी वेबसाइट वीबो पर Xiaomi Mi 6X के 5 कलर वेरिएंट की तस्वीर सार्वजनिक की गई हैं। ये रंग होंगे- चेरी पिंक, फ्लेम रेड, सेंड गोल्ड, ग्लेशियर ब्लू और ब्लैक। देखा जाए तो यह पहला मौका होगा जब Xiaomi के किसी फोन के 5 कलर वेरिएंट उपलब्ध कराए जाएंगे।

ध्यान रहे कि यह फोन चीन में Xiaomi Mi 6X के नाम से लॉन्च होगा और भारत जैसे अन्य बाजारों में Xiaomi Mi A2 के नाम से, जो कि पिछले साल के शाओमी मी ए1 एंड्रॉयड वन हैंडसेट का अपग्रेड होगा। हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi 5, Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro को ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया था। Xiaomi Mi A2 के ये कलर वेरिएंट तो होंगे ही, फ्लेम रेड एक नए विकल्प के तौर पर जुड़ जाएगा।

 

Xiaomi Mi A2 पांच रंगों में आएगा, तस्वीरें हुईं लीक

 

इससे पहले टीजर जारी करके Xiaomi ने खुलासा किया था कि वह चीन की वुहान यूनिवर्सिटी में होने वाले इवेंट में एक स्मार्टफोन को पेश करेगी। कंपनी ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ब्लू रंग वाले Xiaomi Mi 6X का पिछला हिस्सा नजर आ रहा है। Xiaomi ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर टीजर पोस्ट किया है जिससे कुछ स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हो गए हैं। Mi 6X में एप्पल के iPhone X जैसा डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को भी पिछले हिस्से पर ही जगह मिली है। Mi 5X या Mi A1 की तरह Mi 6X में एंटीना लाइन को टॉप और बॉटम में किनारों पर रखा गया है।

 

xiaomi

 

टीजर के मुताबिक, Xiaomi Mi 6X में पिछले हिस्से पर एक 20 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। यह जानकारी पहले ही लीक हुई थी। 20 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के अलावा डुअल कैमरा सेटअप में दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा। हैंडसेट के फ्रंट पैनल में 20 मेगापिक्सल के सोनी IMX376 सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।

 

Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 स्पेसिफिकेशन

 

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 में चीनी कंपनी ने 2.2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। नए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के अलावा एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। ऐसा लगता है कि इसमें 2910 एमएएच की बैटरी है और 7.3 मिलीमीटर वाले इस फोन का वज़न 165 ग्राम है।

Created On :   18 April 2018 4:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story