Xiaomi Mi Fan Festival 2019: स्मार्टफोन ही नहीं इन प्रोडक्ट पर भी भारी डिस्काउंट

Xiaomi Mi Fan Festival 2019: स्मार्टफोन ही नहीं इन प्रोडक्ट पर भी भारी डिस्काउंट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi द्वारा इन दिनों Mi Fan Festival 2019 सेल का आयोजन किया जा रहा है। इस सेल में स्मार्टफोन के साथ अन्य दूसरे प्रॉडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें Mi Compact Bluetooth Speaker, Mi Earphones और Mi LED TV सहित अन्य प्रोडक्ट शामिल हैं। Mi Fans Festival 2019 सेल Mi.com, ऑनलाइन पार्टनर प्लेटफॉर्म पार्टनर, Mi Home, Mi Store और ऑफलाइन स्टोर्स पार्टनर्स पर आयोजित की जा रही है। यह सेल दोपहर 2 बजे आयोजित की जा रही है। इस सेल का आज आखिरी दिन है। 

Mi Fan Festival 2019 सेल में Xiaomi स्मार्टफोन Redmi Note 6 Pro, Poco F1 के साथ Mi LED TV 4 Pro, Mi Band और Mi Air Purifier 2S जैसे कई प्रॉडक्ट्स शामिल हैं। सेल के दौरान कंपनी द्वारा 1 रुपए में Mi Flash Sale और Mystery Box सेल का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसके तहत आपको सेल के दौरान 1 रुपए में Mi Sports Bluetooth Earphones और Mi LED TV 4A PRO जीतने का मौका मिलेगा। 

इन प्रोडक्ट पर मिल रहा है डिस्काउंट ऑफर
इस फेस्ट सेल के दौरान Mi Compact Bluetooth Speaker 2 को 699 रुपए, Mi Earphones को 599 रुपए में लिस्ट किया गया है। Mi Air Purifier 2S को भी 8,499 रुपए में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Mi Fans Festival 2019 sale में Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi Go को भी सेल के लिए पेश किया जाएगा। 

ये डिस्काउंट भी  
इस फेस्ट सेल के दौरान किसी भी प्रोडस्ट खरीदी के दौरान यदि आप HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं या EMI करते हैं तो ग्राहक को 5% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। अस कार्ड पर 500 रुपए का मैक्सिमम डिस्काउंट का है। कंपनी के अनुसार सेल के दौरान Poco F1 का 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट 20,999 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं Redmi Note 5 Pro के 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपए 6GB रैम व 64GB स्टोरेज मॉडल को 11,999 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसी तरह Redmi Note 6 Pro का 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट भी 10,999 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Created On :   6 April 2019 5:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story