सेल्फी के दीवानों​ ​के लिए खास होगा Mi Mix 3, मिलेंगे 24 MP के दो फ्रंट कैमरा

Xiaomi Mi Mix 3 will have 24MP Dual front Cameras, Learn price
सेल्फी के दीवानों​ ​के लिए खास होगा Mi Mix 3, मिलेंगे 24 MP के दो फ्रंट कैमरा
सेल्फी के दीवानों​ ​के लिए खास होगा Mi Mix 3, मिलेंगे 24 MP के दो फ्रंट कैमरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के पहले 5G स्मार्टफोन के रूप में जल्द लॉन्च होने जा रहे Xiaomi Mi Mix 3 को लेकर एक बार फिर से खबरों का बाजार गर्म हो चला है। हाल ही में जानकारी मिली है कि Mi Mix 3 चीन में 25 अक्टूबर को एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसके बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 24 MP के दो फ्रंट कैमरा दिए जाएंगे, जो सेल्फी लाइट के साथ होंगे।

बता दें कि इससे पहले कंपनी ने इसमें मैन्युअल कैमरा स्लाइटर सिस्टम दिए जाने की पुष्टि की है। Mi Mix 3 की खासियत यह भी कि ये स्मार्टफोन 10 GB रैम से लैस होगा। हालांकि अधिक जानकारी कंपनी द्वारा नहीं आई है, लेकिन इस स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन लीक हुई हैं, जिसके अनुसार इसकी डिस्प्ले और अन्य फीचर के बारे में जानकारी मिली है। 

डिस्प्ले
लीक स्पेसिफिकेशन के अनुसार इस स्मार्टफोन में कंपनी कई सारे नए फीचर्स देगी। बात करें डिस्प्ले की तो कयास लगाए जा रहे हैं कि इस स्मार्टफोन में फुल स्क्रीन डिस्प्ले दी जा सकती है। जो 1080x2340 पिक्सल का रेज्यूलेशन देगी। इसमें एडवांस 3D फेशियल रिकग्निशन सिस्टम दिए जाने की उम्मीद है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और हाई स्क्रीन रेश्यो जैसे फीचर्स भी मौजूद होंगे।

कैमरा
स्मर्टफोन में फुलव्यू डिस्प्ले होने की संभावना के चलते उम्मीद की जा रही है कि इसके फ्रंट व रियर दोनों पर कैमरा स्लाइडर हो सकता है। वहीं कंपनी ने फ्रंट कैमरा को लेकर दो 24 MP कैमरा होने की पुष्टि कर दी है।

रैम/ प्रोसेसर
Xiaomi Mi Mix 3 में लेटेस्ट प्लेटफार्म Android 9 Pie मिल सकता है। 10 GB रैम से लैस इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 

कीमत
लीक जानकारी के मुताबिक Xiaomi Mi Mix 3 के 6 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 510 डॉलर (करीब 37,600 रुपए) होगी। वहीं 6 GB रैम/ 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 555 डॉलर (करीब 40,900 रुपए), 8 GB रैम/ 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 600 डॉलर (करीब 44,200 रुपए) और 8 GB रैम/ 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की 645 डॉलर (करीब 47,500 रुपए) होगी। हालांकि 10 GB रैम वेरिएंट की कीमत की कोई जानकारी नहीं मिली है। 

Created On :   20 Oct 2018 6:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story