i7 के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया MI Notebook Pro, जानें और क्या है खास? 

Xiaomi MI Notebook Pro with i7 processor launched know its features
i7 के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया MI Notebook Pro, जानें और क्या है खास? 
i7 के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया MI Notebook Pro, जानें और क्या है खास? 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की कंपनी Xiaomi अभी तक तो अपने स्मार्टफोन से तहलका मचा रही थी, लेकिन अब वो लैपटॉप की दुनिया में भी कदम रखने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने नया लैपटॉप MI Notebook Pro लॉन्च किया है। इस लैपटॉप को कंपनी ने MI Mix-2 और MI Note-3 के साथ पेश किया था। इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें 8th जनरेशन का Intel Core i7 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इसके टचपैड में फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इस लैपटॉप को कंपनी ने 3 वेरिएंट में उतारा है। 

MI Notebook Pro में क्या है खास? 

इस लैपटॉप में सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें 8th जनरेशन का i7 प्रोसेसर दिया गया है। ये लैपटॉप Nvidia GeForce MX150 ग्राफिक्स कार्ड के साथ आता है। इस लैपटॉप में 16Gb की रैम है और ये 256Gb तक की हार्ड ड्राइव को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें 15.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास-3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।     

MI Notebook Pro में एक फुल साइज कीबोर्ड है और कंपनी का कहना है कि इसका कीबोर्ड एरिया Macbook Pro से भी 19% बड़ा है। इसके साथ ही इसमें  एक एसडी कार्ड स्लॉट, 4 USB पोर्ट, हेडफोन जैक, HDMI पोर्ट है। इसके वजन की बात करें तो ये लैपटॉप 1.95 किलो का है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि इसमें 60 Watt Hour की बैटरी है और इसके साथ जो चार्जर मिला है वो इसे आधे घंटे में ही 50% तक चार्ज कर देगा। 

क्या है इसकी कीमत? 

MI Notebook Pro को कंपनी ने 3 अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है। 

  • इसके 16Gb रैम और Intel Core i7 वाले वेरिएंट की कीमत 6,999 युआन (करीब 68,500 रुपए) है। 
  • 8Gb रैम और Intel Core i7 वाले वेरिएंट की कीमत 6,399 युआन (करीब 62,500 रुपए) है। 
  • 8Gb रैम और Intel Core i5 वाले वेरिएंट की कीमत 5,599 युआन (करीब 55 हजार रुपए) है। 

Xiaomi, MI Notebook pro, features and price of MI Notebook pro, MI mix-2, new laptops, intel core i7 laptops, latest laptops, macbook pro, bhaskar hindi, dainik bhaskar, news hindi, hindi samachar, latest news in hindi, gadgets news in hindi, gadgets

Created On :   14 Sep 2017 9:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story