इस माह लॉन्च हो सकते हैं Xiaomi Redmi 7 और Redmi Note 7 

Xiaomi Redmi 7 and Xiaomi Redmi Note 7 can be launch this month
इस माह लॉन्च हो सकते हैं Xiaomi Redmi 7 और Redmi Note 7 
इस माह लॉन्च हो सकते हैं Xiaomi Redmi 7 और Redmi Note 7 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi भारत में जल्द ही अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। ये स्मार्टफोन कंपनी की 7 सीरीज के तहत पेश किए जाएंगे। इनमें Xiaomi Redmi 7 और Xiaomi Redmi Note 7 शामिल हैं। हाल ही में दोनों हैंडसेट की कुछ स्पेसिफिकेशन लीक हुई हैं, जिनसे इनमें दिए जाने वाले कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी मिलती है। इन दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन्स को TENNA लिस्टिंग पर देखा गया है। लीक​ रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों स्मार्टफोन को इसी माह लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने 7 Series को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

डिस्प्ले/ कैमरा
लीक स्पेसिफिकेशन के अनुसार Xiaomi Redmi Note 7 में 6.3 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी। बात करें कैमरे की तो इसमें दमदार कैमरा मिल सकता है। बता दें कि हाल ही में Xiaomi ने Redmi के आने वाले स्मार्टफोन को लेकर एक टीजर जारी किया था। इसमें 48 मेगापिक्सल कैमरा होने की बात कही गई थी। हालांकि कंपनी ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि ये हैंडसेट कौन सा होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि 10 जनवरी को लॉन्च होने वाला 48 मेगापिक्सल का यह स्मार्टफोन Redmi Note 7 हो सकता है।

वेरिएंट
लीक जानकारी के मुताबिक इस स्मार्टफोन को Redmi 7 सीरीज के इस हैंडसेट को Redmi 6 सीरीज की ही तरह तीन वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 4GB रैम और 64GB सइंटरनल स्टोरेज, 6GB रैम और 64GB स्टोरेज व और 6GB रैम व 128GB इंटरनल स्टोरेज शामिल है।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Redmi 7 सीरीज में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही इसमें फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। पावर के लिए इस फोन में 3,900 mAh की बैटरी दी गई है। वहीं सुरक्षा के लिए इस फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 

Created On :   6 Jan 2019 10:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story