Xiaomi Redmi Note 5 Pro के यूजर्स को मिला MIUI 10 Global Stable ROM, ऐसे करें अपडेट

Xiaomi Redmi Note 5 Pro starts receiving MIUI 10 Global Stable ROM
Xiaomi Redmi Note 5 Pro के यूजर्स को मिला MIUI 10 Global Stable ROM, ऐसे करें अपडेट
Xiaomi Redmi Note 5 Pro के यूजर्स को मिला MIUI 10 Global Stable ROM, ऐसे करें अपडेट
हाईलाइट
  • अपडेट में फुल स्क्रीन जेस्चर
  • फुल स्क्रीन UI/ नैचुरल साउंड
  • मिलेगा न्यू नोटिफिकेशन पैनल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi Redmi ने अपने सबसे पाॅपुलर स्मार्टफोन Note 5 Pro के यूजर्स के लिए अपडेट वर्जन MIUI 10 Global Stable ROM उपलब्ध करा दिया है। अब नोट Note 5 Pro यूजर्स अपने फोन को नए वर्जन MIUI 10.0.1.0.OEIMIFH पर अपडेट कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने अपडेट वर्जन को रोल आउट करना शुरु कर दिया है। इस अपडेट का साइज 580 MB है। MIUI 10.0.1.0.OEIMIFH के अपडेट होने पर Note 5 Pro यूजर्स को फुल स्क्रीन जेस्चर, न्यू नोटिफिकेशन पैनल, फुल स्क्रीन यूआई, अपडेट सिस्टम ऐप और नैचुरल साउंड जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

यूजर्स को अपडेट के लिए Settings > About phone > System updates > Check for updates में पहुंकर चेक करना होगा, दरअसल यह अपडेट अभी कई यूजर्स तक नहीं पहुंचा है। फोन को Xiaomi सर्वर पर रिकवरी रोम और फास्टबूट रोम के जिरए भी अपडेट किया जा सकता है। अपडेट से पहले मौजूदा डेटा को ले लें, ध्यान देने वाली बात यह कि इस दौरान फोन की बैटरी भी पूरी तरह से चार्ज होना चाहिए। आइए जानते हैं नए वर्जन को कैसे अपडेट करें...

रिकवरी राॅम के माध्यम से ऐसे करें अपडेट

- अपडेट के लिए सबसे पहले फोन में रिकवरी रोम डाउनलोड करना होगी इसके बाद फाइल को इंटरनल स्टोरज में डालें। 
- यहां अपडेट एप को खोलने पर दाहिनी तरफ दिखाई दे रहे मेन्यु पर क्लिक करें। 
- इसके बाद अपडेट पैकेज पर क्लिक करना होगा। 
- रोम फाइल पर जाकर ओके करें इसी के साथ प्रोसेस शुरु होगी।
- प्रोसेस पूरा होने तक इंतजार करें, इसके बाद रीबूट पर क्लिक करें। 
- यहां रीबूट सिस्टम वन को चुनें। इसके बाद आपका स्मार्टफोन नए वर्जन में अपडेट हो जाएगा।

फास्टबूट रोम के माध्यम से ऐसे करें अपडेट
- फास्टबूट रोम लिंक को खोलें, यहां क्लिक कर फाइल डाउनलोड करें। ध्यान देने वाली बात यह कि फास्टबूट से पहले बूटलोड अनलॉक होना जरुरी है। 
- फास्टबट मोड पर जाने के लिए फोन को स्विचआॅफ करना होगा।
- वाॅल्यूम के प्लस/ माइनस बटन और पावर बटन को एक साथ दबाना होगा, ऐसा करने पर फास्टबूट स्क्रीन नजर आएगी। 
- फोन को USB के जरिए कंप्यूटर से कनेक्ट करना होगा और फ्लैश टूल को डाउनलोड करें। 
- यहां डिवाइस आईडी दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें। 
- किन्हीं कंडीशन में यह दिखाई नहीं देती, ऐसे में आपको Mi PC Suite और ड्राइवर को इंस्टाॅल करना होगा जिससे यह दिखने लगेगी। 
- कंप्यूटर में मौजूद फोल्डर में फास्टबूट रोम को एक्सट्रेक्ट करें।
- Mi फ्लैश टूल को खोलने पर नीचे की तरफ बटन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद सिलेक्ट करें और उस फोल्डर में जाएं जहां आपने फास्टबूट रोम को एक्सट्रेक्ट फाइल को रखा है। 
- इसके बाद फ्लैश पर क्लिक करें, इसी के साथ अपडेट शुरु होगा। 
- 5 मिनट बाद ही यह फोन को फ्लैश करेगा और आपका Note 5 Pro नए वर्जन MIUI 10 के साथ रीबूट हो जाएगा।

जानें Xiaomi Redmi Note 5 Pro की खासियत

डिस्प्ले
इस फोन में 5.99 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 1080 x 2160 पिक्सल का रेज्यूलेशन देता है। 

रैम/ रोम/ प्रोसेसर 
फोन 4 GB/ 6 GB रैम के साथ 32GB/ 64 GB स्टोरेज मेमोरी के विकल्प के साथ आता है। माइक्रो एसडी कार्ड द्वारा इसकी स्टोरज क्षमता को 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android नूगा पर आधारित MIUI 9 पर चलता है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

कैमरा/ सुरक्षा
फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटप दिया गया है। इसमें प्राइमरी 12 MP और  सेकंडरी 5 MP का सेंसर दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 20 MP का फ्रंट कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। 
इस फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

बैटरी
शानदार बैटरी बैकप के लिए इसमें 4000 mAh की बैटरी दी गई है। 

Created On :   22 Sep 2018 4:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story