Xiaomi Redmi Note 7 Pro की पहली सेल आज, ये हैं लॉन्च ऑफर

Xiaomi Redmi Note 7 Pro first cell today, Know Price and Features
Xiaomi Redmi Note 7 Pro की पहली सेल आज, ये हैं लॉन्च ऑफर
Xiaomi Redmi Note 7 Pro की पहली सेल आज, ये हैं लॉन्च ऑफर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi ने हाल ही में अपना 48 मेगापिक्सल वाला Redmi Note 7 Pro भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Redmi Note 7 Pro को Flipkart, Mi.com और Mi Home स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। बात करें कीमत की तो इस फोन को भारत में दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है। इनमें 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट Redmi Note 7 Pro की भारत में कीमत 13,999 रुपए है। वहीं, 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है। 

लॉन्च ऑफर/ कलर 
Redmi Note 7 Pro पर कई तरह के लॉन्च ऑफर दिए जा रहे हैं, इसके तहत एयरटेल ग्राहकों को 1,120 GB तक 4G डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। वहीं, जियो प्राइम यूजर्स को डबल डेटा मिलेगा, इसके लिए Xiaomi ने रिलायंस जियो के साथ गठजोड़ किया है। Redmi Note 7 Pro नेप्ट्यून ब्लू, नेबुला रेड और स्पेस ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन 
डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो कि डॉट नॉच के सा​थ है। इस स्मार्टफोन के बैक और फ्रंट दोनों में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। 

कैमरा
Redmi Note 7 Pro में रियर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX 586 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है, व दूसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। कंपनी का दावा है इस कैमरा सेंसर की मदद से आप 7 फीट से 9 फीट तक की तस्वीर प्रिंट कर सकते हैं। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का AI फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

प्लेटफार्म/ प्रोसेसर
इस स्मार्टफोन में 6GB रैम दी गई है, वहीं इंटरनल स्टोरेज 128GB है। इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया गया है। 
 
बैटरी
पावर के लिए इस स्मार्टफोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है। फास्ट चार्जिंग के लिए यह क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4 को सपॉर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 2 दिन तक चलेगी। बैटरी का स्टैंडबाय टाइम 14 दिन है। 

Created On :   13 March 2019 4:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story