20 साल तक निभाया साथ, अब हमेशा के लिए लॉग आउट हुआ Yahoo मैसेंजर

Yahoo messenger has been shut down after a  20 year long run
20 साल तक निभाया साथ, अब हमेशा के लिए लॉग आउट हुआ Yahoo मैसेंजर
20 साल तक निभाया साथ, अब हमेशा के लिए लॉग आउट हुआ Yahoo मैसेंजर
हाईलाइट
  • Yahoo मैसेंजर को मंगलवार 17 जुलाई को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया
  • यूजर्स अपने मैसेज 6 महीने तक डाउनलोड कर सकेंगे

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। 1990 के दशक के चर्चित इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस Yahoo मैसेंजर को मंगलवार 17 जुलाई को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया। Yahoo ने जून में एक प्रेस रिलीज में बीस वर्ष से चल रही इस सेवा को आधिकारिक तौर पर बंद करने का फैसला किया था। Yahoo ने कहा कि यूजर्स अपने मैसेज 6 महीने तक डाउनलोड कर सकेंगे। वेरिज़न ने Yahoo को 2017 में खरीदा था। हालांकि वेरिज़न ने Yahoo मैसेंजर को बंद करने का कारण नहीं बताया है।

मैंसेंजर सर्विस बंद करने पर Yahoo ने कहा है, "हम जानते हैं कि हमारे बहुत से लोयल फैंस हैं जो Yahoo मैसेंजर को शुरुआत से चला रहे हैं। Yahoo मैसेंजर अपने आप में एक अनूठा मैसेजिंग सर्विस था। लेकिन जैसे-जैसे संचार के माध्यमों में तेजी से बदलाव आ रहा है वैसे ही हमें भी इसके साथ कोप करने की जरूरत है। हम चाहते हैं कि हम कंज्यूमर की जरूरतों को और बेहतर तरीके से पूरी कर सकें। हम और भी नए रोमांचक संचार उपकरण बनाने और इंट्रोड्यूस करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

Yahoo मैसेंजर को बंद करने के पीछे सबसे बड़ी वजह आजकल के लोकप्रिय चैट सेवाओं और गूगल को बताया जा रहा है। गूगल हैंगआउट, वाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर जैसी इंस्टेंट मैसेजिंग सेवाओं के आने बाद से लोगों में Yahoo मैसेंजर का क्रेज कम हो गया था। वहीं वीडियो कॉलिंग ऑप्शन आने के बाद Yahoo मैसेंजर के यूज में भारी कमी दर्ज की गई थी।

ऐसा कहा जा रहा है कि Yahoo अपने इस मैसेजिंग सर्विस की जगह एक नया एप शुरु करने जा रहा है। Yahoo, Squirrel नाम के इस एप को लांच करने की तैयारी कर रही है। जिसमें नए फीचर्स के साथ-साथ वीडियो कॉलिंग की भी सुविधा दी जाएगी। इस एप की बीटा टेस्टिंग के लिए Yahoo ने यूजर्स को अभी से अप्लाई करने का ऑप्शन भी दिया है।

गौरतलब है कि Yahoo मैसेंजर, वह इंस्टंट मैसेजिंग सर्विस है जिसने 90 के दशक में लोगों को चैट के जरिये एक दूसरे से जोड़ा था। इसकी शुरुआत 1998 में की गई थी। यह सर्विस भारतीय युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी। 2000 के दशक के शुरुआती वर्षों में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाला हर यूजर Yahoo मैसेंजर का इस्तेमाल करता था। हालांकि दूसरे एपों के आने के बाद इसकी लोकप्रियता में बहुत कमी आई। Yahoo ने 2015 में इसे रिलांच कर नए फीचरों के साथ एक बार फिर बाजार में उतारा था। इसमें इसके डिजाइन और लुक को पूरी तरह से चेंज कर दिया गया था। इसके बावजूद Yahoo मैसेंजर दूसरे इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विसेज को चुनौती नहीं दे पाई और अब इसे बंद करना पड़ा।  

Created On :   17 July 2018 2:28 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story