Yamaha ने भारत में लॉन्च की BS6 FZ-FI और FZS-FI, जानें कीमत

Yamaha launches BS6 FZ-FI and FZS-FI in India, know price
Yamaha ने भारत में लॉन्च की BS6 FZ-FI और FZS-FI, जानें कीमत
Yamaha ने भारत में लॉन्च की BS6 FZ-FI और FZS-FI, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी Yamaha ने भारत में अपनी दो नई बाइक लॉन्च कर दी हैं। ये दोनों बाइक्स FZ-FI और BS6 FZS-FI, जो कि BS6 इंजन से लैस हैं। वहीं दोनों ही बाइक्स में सुरक्षा के लिए सिंगल-चैनल ABS फीचर दिया है। इनमें FZ के अपग्रेट वेरिएंट के साथ कंपनी ने FZS-FI को दो नए रंगों में पेश किया है। इनमें डार्कनाइट और मेटालिक ग्रे कलर शामिल हैं।

बात करें कीमत की तो Yamaha BS6 FZ-FI मोटरसाइकिल की कीमत 99,200 रुपए, एक्स-शोरूम है। वहीं FZS-FI की कीमत 101,200 रुपए, एक्स-शोरूम है। आइए जानते हैं इन बाइक्स की खासियत के बारे में...

FZ-FI और FZS-FI पावर
FZ यामाहा की पहली सीरीज है, जिसे BS6 इंजन के साथ पेश किया गया है। Yamaha की BS-6 कंप्लायंट FZ-FI और FZS-FI बाइक में 149cc इंजन दिया गया है। यह इंजन 7250 rpm पर 12.4 PS की मैक्सिमम पावर और 5500 rpm पर 13.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इनमें से Yamaha FZ-FI में ब्लू-कोर तकनीक शामिल की गई है।  

सुरक्षा
सुरक्षा का ध्यान रखते हुए FZ-FI और FZS-FI के नए वेरियंट्स में फ्रंट वीइल्स पर सिंगल-चैनल ABS दिया गया है। इसके अलावा, मोटरसाइकिल के फ्रंट और रियर वीइल्स पर डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। दोनों ही बाइक्स में LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सिंगल पीस और टू-लेवल सीट दी गई है। 

Created On :   11 Nov 2019 5:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story