यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड शो में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक

Yash Chopra Memorial Award  held in Mumbai, Look special photos.
यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड शो में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक
यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड शो में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हाल ही में मुंबई में यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड शो हुआ था। इस शो से जुडी कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप भी कहेंगे कि भारतीय संस्करों की बात ही निराली हैं। दरअसल इवेंट के दौरान 63 साल की रेखा अपने इंडियन संस्कारों को फॉलो करतीं नजर आईं। यहां पार्श्व गायिका आशा भोसले को सम्मानित करने के लिए वेटरन एक्ट्रेस रेखा को बुलाया गया। स्टेज पर रेखा आशा ताई के पैर छूतीं दिखाई दीं, इस दौरान रेखा की आंखे भी नम को गईं। आशा ताई इस अवॉर्ड को लेने वालीं पांचवी शख्सियत बन चुकी हैं। 

 

इसे कहते हैं संस्कार, बॉलीवुड की ताई को देखते ही 63 साल की रेखा ने यूं छुए पैर

 

शाहरुख खान का भी हुआ सम्मान 

यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड से शाहरुख खान को भी सम्मानित किया गया। वेटरन एक्ट्रेस रेखा ने उन्हें अवॉर्ड की ट्रॉफी सौंपी। इस दौरान रेखा और शाहरुख की केमिस्ट्री देखने लायक थी। शाहरुख खान यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड्स जीतने वाले चौथे शख्स हैं। इससे पहले लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन और रेखा इस खिताब से नवाजा जा चुका है। 

 

Image result for yash chopra memorial award

 

अवॉर्ड शो में अल्का याग्निक, जैकी श्रॉफ, परिणीति चोपड़ा, पूनम ढिल्लन, जया प्रदा मौजूद रहीं। शो में यश चोपड़ा की पत्नी पामेला, फिल्ममेकर बोनी कपूर, एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे, पॉलिटिशियन सुब्बारामी रेड्डी और डायरेक्टर शशि रंजन भी शामिल थे। 
 

Created On :   17 Feb 2018 7:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story