अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, नागपुर के यश भी शामिल

Yash Selected in Indian Team for Under-19 Asia Cup
अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, नागपुर के यश भी शामिल
अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, नागपुर के यश भी शामिल
हाईलाइट
  • अंडर-19 एशिया कप 29 सितंबर से बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित होगा।
  • अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।
  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की जूनियर चयन समिति ने दिल्ली में हुई बैठक में टीम का चयन किया।

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी के उदीयमान अंडर-19 क्रिकेटर यश राठौड़ का 29 सितंबर से बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित होने वाली अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम में सेलेक्शन हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की जूनियर चयन समिति ने दिल्ली में हुई बैठक में टीम का चयन किया। पवन शाह को टीम का कप्तान चुना गया है। यश ने पिछले दिनों भारतीय अंडर-19 टीम के श्रीलंका दौर में बढ़िया प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उन्हें एकबार फिर टीम में मौका दिया गया है। यश विदर्भ की उस टीम के सदस्य रहे, जिस टीम ने मध्यप्रदेश को शिकस्त देकर अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी का खिताब जीता था।

 


यश ने पिछले सत्र के कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने बल्लेबाज बने थे। उन्होंने 63.77 के शानदार औसत के साथ कुल 945 रन बनाए, जिसमें पांच शतक और दो अर्द्धशतक शामिल है। यश एक भरोसेमंद मध्यक्रम के बल्लेबाज है और किसी भी परिस्थिति में रन बनाने में सक्षम है। एशिया कप के साथ यश का चयन इंडिया ए टीम में हुआ। यह टीम चतुष्कोणीय स्पर्धा में भाग लेने वाली है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12 सितंबर से आयोजित होने वाली चतुष्कोणीय स्पर्धा में इंडिया ए और बी के साथ अफगानिस्तान और नेपाल की अंडर-19 टीमें भाग लेने वाली है।

एशिया कप की टीम इस प्रकार है
पवन शाह (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायस्वाल, अनुज रावत (विकेटकीपर), यश राठौड़, आयुष बादोनी, नेहाल वढेरा, परव सिमरन सिंह (विकेटकीपर), सिद्धार्थ देसाई, हर्ष  त्यागी, अजयदेव गौड़, यातिन मंगवानी, मोहित जांगड़ा, समीर चौधरी, राजेश मोहंती।

 

Created On :   28 Aug 2018 2:21 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story