भाजपा के दो सिन्हा आप के मंच पर, केजरीवाल ने कहा जनता चाहती है आप चुनाव लडे़ं

भाजपा के दो सिन्हा आप के मंच पर, केजरीवाल ने कहा जनता चाहती है आप चुनाव लडे़ं
भाजपा के दो सिन्हा आप के मंच पर, केजरीवाल ने कहा जनता चाहती है आप चुनाव लडे़ं
हाईलाइट
  • काजरीवाल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
  • केजरीवाल ने कहा जनता चाहती है आप चुनाव लडे़ं
  • पूर्व वित्त मंत्री यशवंत और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आप के मंच पर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव में दिल्ली से बाहर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का हर संभव प्रयास कर रही है। शनिवार को आप ने दिल्ली से सटे नोएडा में एक बड़ी रैली का आयोजन किया, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 28 अगस्त से पश्चिम उत्तर प्रदेश में पार्टी की मजबूती के लिए पदयात्रा कर रहे थे। रैली के समापन के अवसर पर नोएडा में यह कार्यक्रम रखा गया जिसमे मोदी सरकार को लगतार कटघरे में लाने वाले यशवंत सिन्हा और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद रहे।

केजरी ने कहा आप चुनाव लड़े
रैली को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने यशवंत सिन्हा को आप के मंच से लोकसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया। केजरीवाल ने रैली में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या यशवंत जी को चुनाव लड़ना चाहिए? इसका जवाब जनता ने "हां" में दिया, जिसके बाद केजरीवाल ने कहा कि देखिये मैं नहीं कह रहा जनता चाहती है कि आप चुनाव लड़ें।

आप नहीं तो कौन लड़ेगा चुनाव
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा पहले ही चुनाव न लड़ने की बात कह चुके हैं। केजरीवाल ने कहा कि सर आप जैसे अच्छे लोग चुनाव नहीं लड़ेंगे तो कौन लड़ेगा ? वहीं बिना किसी पार्टी का नाम लिए केजरीवाल ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव लड़ेंगे।

मोदी सरकार पर साधा निशाना
केजरीवाल, यशवंत और शत्रुघ्न  सिन्हा ने मोदी सरकार को जमकर घेरा, केजरीवाल ने कहा कि जैसे 2014 में मोदी को जिताने के लिए वोट किया था वैसे ही 2019 में मोदी को हराने के लिए वोट डालें। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने नोटबंदी, महंगाई, जीएसटी जैसे मामलों पर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए बिना नाम लिए तानाशाह तक कह दिया, उन्होने कहा कि तानाशाही करते हुए मोदी ने रातों रात नोटबंदी कर दी। इस मौके पर यशवंत सिन्हा ने भी मोदी पर तीखा हमला बोला। 

 

 

Created On :   9 Sep 2018 4:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story