भारत में 4 करोड़ अवैध भारतीय, देश में 10 कश्मीर बनने जैसे हालात- बाबा रामदेव

Baba Ramdev: 4 Cr illegal immigrants can create 10 Kashmir like problems in India
भारत में 4 करोड़ अवैध भारतीय, देश में 10 कश्मीर बनने जैसे हालात- बाबा रामदेव
भारत में 4 करोड़ अवैध भारतीय, देश में 10 कश्मीर बनने जैसे हालात- बाबा रामदेव
हाईलाइट
  • NRC के मुद्दे योग गुरू बाबा रामदेव का बड़ा बयान।
  • देश में 10 कश्मीर बनने जैसे हालात - बाबा रामदेव।
  • देश में रहते है 4 करोड़ अवैध भारतीय- बाबा रामदेव।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। NRC के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी के बीच बाबा रामदेव ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देश में 4 करोड़ से ज्यादा अवैध भारतीय लोग निवास कर रहे हैं। इसके बाद रोहिंग्या मुसलमान भी इसी देश में घुसपैठ करने में लगे हैं। जिससे देश की समस्याएं और ज्यादा बढ़ रही हैं। रामदेव ने कहा कि इन्हीं में से कई लोगों को गलत काम करने की ट्रेनिंग भी दी गई है। रामदेव ने इस मसले पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पहले ही एक कश्मीर की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। अब जिस तरह से लोग अवैध रूप से भारत में घुसते जा रहे हैं, उससे 10 कश्मीर और तैयार होने जा रहे हैं।

रोहतक स्थित दयानंद मठ में पहुंचे बाबा रामदेव ने साफ कहा कि अवैध रूप से देश में रह रहे विदेशी हमारे लिए खतरा हैं। चाहे वो रोहिंग्या, बांग्लादेशी, पाकिस्तानी या भी अमेरिका का ही क्यों ना हो। केन्द्र सरकार जल्द से जल्द इन मसलों का समाधान करना होगा। न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा रामदेव के प्रधानमंत्री बनने के एक अर्टिकल के जवाब में रामदेव ने कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स बड़ा अखबार है। उसने किस तथ्य के आधार पर लेख लिखा है, वो तो अखबार ही बता सकता है।

देश में आरक्षण को लेकर उठ रही आवाजों पर रामदेव ने कहा कि उनके पास आरक्षण का समाधान है, लेकिन वे कुछ बोल नहीं सकते, क्योंकि वे राजनैतिक आदमी नहीं हैं। आज भी बहुत से ऐसे वर्ग हैं, जिन्हें आरक्षण की जरूरत है, लेकिन आरक्षित वर्गों में भी क्रीमी लेयर तय करने की जरूरत है। जो समृद्ध लोग हैं उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए। चाहे वो किसी भी वर्ग से सबंध रखता हो। राजनैतिक लोग ये तय ही नहीं कर पा रहे हैं कि किसे आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि "असली स्वतंत्रता आर्थिक सम्पन्नता" है।

Created On :   11 Aug 2018 6:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story