बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार

बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार
हाईलाइट
  • बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज है आरोपी
  • बुलंदशहर में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • बुलंदशहर हिंसा मामले में अबतक 31 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज को पुलिस ने ठीक 31 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज घटना वाले दिन से ही गायब था। योगेश को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। योगेश पर हिंसा भड़काने का आरोप है।

खुर्जा से हुआ गिरफ्तार
योगेश को खुर्जा से लगे हुए इलाके से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले योगेश राज की गिरफ्तारी में हो रही देरी को लेकर यूपी पुलिस पर कई सवाल उठ रहे थे। यह तक कहा जा रहा था कि पुलिस योगेश राज को क्लीन चिट देने की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के मामले में प्रशांत नट और कलुआ को गिरफ्तार किया था लेकिन पुलिस द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोपी नंबर एक योगेश राज था।

अबतक 31 आरोपी गिरफ्तार
योगेश राज के अलावा बीजेवाईएम का पूर्व स्याना नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल भी हिंसा मामले में आरोपी है जिसे कोर्ट से 30 दिन की सुरक्षा मिली हुई है। पुलिस ने कहा कि प्रोटेक्शन पूरी होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों आरोपियों ने हिंसा के बाद विडियो के जरिए खुद को बेगुनाह बताया था। उनकी विडियो क्लिप काफी वायरल हुई थी। पुलिस अब तक बुलंदशहर हिंसा मामले में 31 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।  

Created On :   3 Jan 2019 4:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story