You tube शुरू करेगा ब्रेकिंग न्यूज चैनल, मिलेगी नई अपडेट

You tube will start breaking news channel,will give you news updates
You tube शुरू करेगा ब्रेकिंग न्यूज चैनल, मिलेगी नई अपडेट
You tube शुरू करेगा ब्रेकिंग न्यूज चैनल, मिलेगी नई अपडेट

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। "You tube" का सबसे ज्यादा इस्तेमाल वीडियोज देखने के लिए किया जाता है। इसमें हर जरूरी वीडियो मिल जाते हैं। जब आप कोई वीडियो देख रहे होते है तो आपको कई सुझाव भी भेजे जाते हैं। ऐसा ही एक सुझाव यू-ट्यूब को ब्रेकिंग न्यूज चैनल में बदलने का भी था, जिसे अब साकार किया जा रहा है। इसके तहत आप उसी वक्त लेटेस्ट न्यूज से अपडेट हो सकेंगे ताकि आपको तुरंत नई जानकारी हांसिल हो सके।

google ने "You tube" के साथ मिलकर ज्यादा दर्शकों को अपनी ओर खींचने के लिए ये नई शुरुआत की है। ये अधिक दर्शकों को कैप्चर करने और उन्हें लंबे समय तक शामिल करने के लिए Google का नवीनतम प्रयास है। You tube दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो शेयरिंग वेबसाइट हैं। लेकिन इमें अभी तक बस यही एक कमी जिसे भी पूरा कर दिया गया है। You tube ने अब सभी के होमपेज पर ब्रेकिंग न्यूज़ सेक्शन को जोड़ा है। इसने एक न्यूज चैनल को जोड़ा है। ये जरूरी सभी चीजों के साथ एक छोटा सा अलग सेक्शन है। हालांकि, ये केवल निश्चित समय दिखाई देता है। आप किसी भी समय ब्रेकिंग न्यूज तक पहुंच नहीं सकते हैं, जैसे कि आप टीवी न्यूज़ चैनल पर करते हैं। 

Created On :   20 Aug 2017 4:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story