घर में मिला बेटे का शव, शक के दायरे में पिता

Young boys dead body found in the house, doubt on father
घर में मिला बेटे का शव, शक के दायरे में पिता
घर में मिला बेटे का शव, शक के दायरे में पिता

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के ओशिवारा इलाके में एक 33 वर्षीय युवक का शव उसके घर में ही मिला है। युवक आत्महत्या की है या यह हत्या का मामला है यह साफ नहीं है। ओशिवारा पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। मृतक के पास सबसे पहले पहुंचने वाले उसके पिता भी शक के घेरे में हैं पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।हीरापन्ना मॉल के करीब स्थित नर्मदा नाम की इमारत के फ्लैट नंबर 311 में विकी गंजी का शव मिला। विकी के पिता के मुताबिक सोमवार रात साढ़े आठ बजे के करीब उन्होंने पटाखे जैसी आवाज सुनी। वे निचली मंजिल से ऊपर गए तो विकी बेसुध पड़ा था। उसे सीने पर दो गोलियां लगीं थीं। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद इलाज के लिए विकी को कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकी का एक साल पहले तलाक हुआ था। वह अपने पिता और भाई के साथ रहता था और फिलहाल बेरोजगार था। इसके अलावा वह नशे का भी आदी बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल सभी तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस ने इमारत के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की है। जिसमें कोई संदिग्ध नजर नहीं आया है। इसीलिए विकी के पिता श्रीनिवास शक के घेरे में हैं। पुलिस ने जिस बंदूक से गोली मारी गई है उसे श्रीनिवास के पिता के पास से बरामद किया है लेकिन वह दावा कर रहा है कि बेटे पर उसने गोली नहीं चलाई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है छानबीन जारी है।   

Created On :   23 July 2019 4:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story