यहां तेजी से गायब हो रहीं कम उम्र की लड़कियां, चार दिन में 4 युवतियां लापता

young girls is swiftly disappearing in nagpur city maharashtra
यहां तेजी से गायब हो रहीं कम उम्र की लड़कियां, चार दिन में 4 युवतियां लापता
यहां तेजी से गायब हो रहीं कम उम्र की लड़कियां, चार दिन में 4 युवतियां लापता

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर से कम उम्र की लड़कियां और किशोरियों के तेजी से गायब होने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। गत चार दिनों में शहर से दो किशोरियां और दो युवतियां गायब हो गईं हैं। उनके गायब होने की शिकायत शहर के थानों में दर्ज हो गई है। ऐसे मामले की शिकायत थानों में दर्ज होने के बाद आगे जांच नहीं बढ़ पाती है। परिजन भी थानों के चक्कर काट-काट कर थक जाते हैं। अंत में वह खामोश बैठ जाते हैं। यशोधरा नगर, जरीपटका, नंदनवन सहित अन्य कुछ थाने हैं, जहां से बच्चों के गायब होने की शिकायतें थानों में आते रहती हैं।

दो दिन में 3 लड़के भी गायब
सूत्रों के अनुसार शहर से चार दिनों में चार लडकियां गायब हो गईं। यही हालत कम उम्र के लड़कों के मामले में है। गत दो दिन में तीन लड़के गायब हो गए। उनके परिजनों ने थानों में शिकायत दर्ज कराई है। कम उम्र के बच्चों के गायब होने पर उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार उनके अपहरण का मामला दर्ज किया जाता है। जब भी किसी थाने में अपहरण का मामला दर्ज होता है, तब उस थाने की पुलिस अपराधी की तलाश में रात-दिन एक कर देती है।

यहां तक की अपराध शाखा पुलिस विभाग के अलग-अगल दस्ते उस अपराधी की खोजबीन में जुट जाते हैं, लेकिन गुमशुदा के मामले में सिर्फ थानों में मामला दर्ज हो जाता है, उसके बारे में जब भी कोई पूछताछ करने थाने जाता है, तब बस उसे यही सुनने मिलता है कि, पुलिस तलाश में लगी है। गुमशुदा के मामले दिन-ब-दिन शहर में बढ रहे हैं। यह मामले पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। 
 
गिरोह नहीं आ रहा पकड़ में
पीड़ित परिवारों ने पुलिस प्रशासन से सवाल किया है कि, उन्हें हर मामले का अपराधी मिल जाता है, लेकिन शहर से गायब होने वाले बच्चों का गिरोह क्यों नहीं मिल पा रहा है। शहर से गायब होने वाली कम उम्र की लडकियां और किशोरियां आखिर कहां जा रहे हैं। रोशनी, प्रिया, सुचित्रा, देविका (परिवर्तित नाम), दीपक, चिराग, यह कुछ ऐसे नाम हैं, जो घर से गायब हो चुके हैं।

इनके बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिन परिवारों के बच्चे गायब हो चुके हैं। उनका मानना है कि, शहर में कोई गिरोह सक्रिय है, जो बच्चों के गायब होने पर उनकी ताक में रहता है। गायब होने वाले बच्चों में कुछ ऐसे भी बच्चे हैं, जो शहर से कभी बाहर नहीं गए हैं। उनका भी कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों के दिल में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

Created On :   15 Oct 2018 9:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story