सगाई के बाद शादी से मुकरा युवक, युवती ने लगाए दुष्कर्म के आरोप

Youth arrested after marriage, married woman accused of rape
सगाई के बाद शादी से मुकरा युवक, युवती ने लगाए दुष्कर्म के आरोप
सगाई के बाद शादी से मुकरा युवक, युवती ने लगाए दुष्कर्म के आरोप

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक युवती से सगाई कर उसके साथ रेप किया और फिर शादी से मुकरने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवा बिल्डर  है। युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने दुष्कर्म करने के बाद सगाई तोड़ दी। हालांकि घटित प्रकरण को लेकर संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है। पांचपावली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

भंडारा निवासी युवक ने दी बदनाम करने की धमकी
जानकारी के अनुसार पीड़ित 23 वर्षीय युवती पांचपावली क्षेत्र की निवासी है, जबकि आरोपी युवा बिल्डर विपिन कुंभारे (28) मालनी जिला भंडारा निवासी है। पीड़िता की बड़ी बहन की शादी मालनी में ही हुई है। जिस कारण पीड़िता का अक्सर अपनी बहन के गांव आना जाना लगा रहता था। विपिन से पीड़िता की यहीं पर मुलाकात हुई और दोनों के बीच  प्रेम संबंध स्थापित हुए। जब भी कभी पीड़िता बहन के गांव जाती थी विपिन उसे परिसर के पर्यटन स्थलोें पर भी घुमाने-फिराने ले जाता  था। इसी दरमियान उनमें शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गए। हालांकि इन संबंधों के लिए पीड़िता का विरोध रहा है। इसके बाद भी विपिन ने उससे जबरन संबंध स्थापित किए। इस बीच 25 सितंबर 2016 को दोनों की सगाई हुई।

शादी के लेन-देन को लेकर तकरार से बढ़ी बात
सगाई के बाद भी विपिन ने संबंध स्थापित करना चाहा। लेकिन उस समय युवती इसके लिए तैयार नहीं हुई। इसलिए विपिन ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। जिससे युवती और विपिन के बीच में विवाद हो गया, बाद में मामला शादी के लेन-देन पर आ गया। इसको लेकर भी दोनों परिवारों में तकरार हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि विपिन ने शादी करने से मना कर दिया, जिससे मामला थाने पहुंचा। इस बीच युवती की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। उपनिरीक्षक इंगले मामले की जांच कर रहे हैं।

Created On :   22 March 2018 11:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story