उत्तरभारतीयों को मराठी सिखाएगा युवा मंच, मुख्यमंत्री के हाथों हुआ शुभारम्भ

Youth Forum will teach Marathi to North Indians - inaugurated by CM
उत्तरभारतीयों को मराठी सिखाएगा युवा मंच, मुख्यमंत्री के हाथों हुआ शुभारम्भ
उत्तरभारतीयों को मराठी सिखाएगा युवा मंच, मुख्यमंत्री के हाथों हुआ शुभारम्भ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तरभारतीय प्रोफेशनलों की नवगठित संस्था उत्तर भारतीय युवा परिवर्तन मंच उत्तरभारतीयों को मराठी भाषा सिखाएंगी। मंगलवार को छठ के मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस संस्था का शुभारम्भ किया। इसके पहले संस्था की संयोजक व प्रदेश भाजपा की प्रवक्ता श्वेता शालिनी ने कहा कि यह संस्था महाराष्ट्र और उत्तरभारत के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने का कार्य करेगी। फिलहाल संस्था उत्तरभारतीयों को आम बोलचाल के लिए मराठी भाषा सिखाने कक्षाएं शुरु करने जा रही है। मुंबई प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में श्वेता शालिनी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उत्तरभारतीय युवा पेशेवरों का यह समूह उत्तर भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह के गैर राजनीतिक मंच होगा। इस मंच के गठन को लेकर हमारा कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है।

उत्तरभारतीय युवा पेशेवरों ने बनाया नया संगठन
मंच महाराष्ट्र की समृद्ध स्थानीय संस्कृति और उत्तर भारत की प्राचीन संस्कृति के बीच मेल-जोल बढ़ाने के साथ ही अंतर-सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य में हमें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक जी का भी सहयोग मिल रहा है। संस्था कि पदाधिकारी सुनीता सिंह ने कहा कि यह संस्था दो समाजों के बीच की दूरी को खत्म करने का कार्य करेगी। संस्था से जुडे एक कारपोरेट कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत प्रदीप तिवारी ने कहा कि मारवाडी समाज जहां भी जाता है, वहां की भाषा-संस्कृति को अपनाने का कार्य करता है। उत्तर भारतीयों को भी जहां रहे, वहां की भाषा-संस्कृति को अपनाना चाहिए। संस्था से जुड़े पत्रकार अभिषेक पांडेय ने कहा कि हमारा उद्देश्य होगा कि समाज के युवाओं को रोजगार के काबिल बनाया जाए।  
 

Created On :   13 Nov 2018 1:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story