यूथ ओलंपिक गेम्स में चमका सूरज, भारत को पहली बार दिलाया वॉक रेस में रजत

यूथ ओलंपिक गेम्स में चमका सूरज, भारत को पहली बार दिलाया वॉक रेस में रजत
हाईलाइट
  • यूथ ओलंपिक गेम्स में उत्तराखंड के एथलीट 17 वर्षीय सूरज पवार ने रजत पदक अपने नाम किया
  • इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले सूरज पहले भारतीय एथलीट हैं
  • सूरज ने पहली बार देश को 5000 मीटर वॉक रेस में रजत पदक दिलाया

डिजिटल डेस्क । यूथ ओलंपिक गेम्स में उत्तराखंड के एथलीट 17 वर्षीय सूरज पवार ने रजत पदक अपने नाम किया। सूरज ने पहली बार देश को 5000 मीटर वॉक रेस में रजत पदक दिलाया है। वो इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। सूरज ने रेस वॉक के दो चरण में क्रमश: 20.35.87 और 20.23.30 का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। स्पर्धा में इक्वाडोर के ऑस्कर पतिन ने गोल्ड मेडल जीता। प्यूर्टो रिको के मोरेयू जान ने कांस्य जीता। भारत के इस टूर्नामेंट में अब 11 पदक हो गए हैं। इसमें तीन स्वर्ण, आठ रजत पदक शामिल हैं। वो पदक तालिका में 12वें स्थान पर है। ये उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सूरज की इस जीत पर उन्हें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने ट्वीट कर बधाई दी।

 

पदक जीतने के बाद सूरज ने कहा कि मेरा अगला लक्ष्य यहां के प्रदर्शन को बेहतर करना और सीनियर ओलिंपिक में भी पदक जीतना है। भारत ने इससे पहले यूथ ओलिंपिक में एथलेटिक्स में सिर्फ दो रजत पदक जीते थे। 2010 यूथ ओलिंपिक में पुरुष डिस्कस थ्रो में अर्जुन और पुरुष 400 मीटर हर्डल्स में दुर्गेश कुमार ने रजत पदक जीता था। 


सूरज के कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि साल 2016 से उसको कोचिंग दे रहे हैं। सूरज ने रजत पदक जीतकर वर्षों का सूखा खत्म कर दिया हैं। कोच ने बताया कि सूरज ने बैंकॉक में हुई यूथ एशियन प्रतियोगिता में 10 किमी वॉक रेस में रजत पदक जीता था। इसी चैंपियनशिप से ही यूथ ओलंपिक के लिए भी खिलाड़ी चुने गए। 

 

नेशनल में प्रदर्शन के दम पर साल 2017 में सूरज को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलेटिक्स एक्सीलेंसी में प्रवेश मिला। साल 2017 में सूरज ने यूथ एशियन चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। साल 2018 में नेशनल चैंपियन बनने के बाद उनका चयन एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ। उन्होंने सूरज को पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Created On :   16 Oct 2018 6:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story