youth olympic games 2018: 15 वर्षीय जेरेमी ने भारत को दिया गोल्ड 

youth olympic games 2018: The 15-year-old jeremy lalrinnunga win gold medal for India
youth olympic games 2018: 15 वर्षीय जेरेमी ने भारत को दिया गोल्ड 
youth olympic games 2018: 15 वर्षीय जेरेमी ने भारत को दिया गोल्ड 
हाईलाइट
  • जेरेमी ने पुरुषों की 62 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा का गोल्ड मेडल अपने नाम किया

डिजिटल डेस्क, ब्यूनस आयर्स। भारत के 15 वर्षीय एथलीट जेरेमी लालरिनुगा ने भारत के लिए यूथ ओलम्पिक खेलों में गोल्ड मेडल जीता। जेरेमी ने पुरुषों की 62 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस स्पर्धा में जेरेमी ने कुल 274 किलोग्राम का भार उठाया। उन्होंने स्नैच में 124 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 150 किलोग्राम का भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया। 

इस स्पर्धा का सिल्वर मेडल तुर्की के केनेर तोप्तस को प्राप्त हुआ। उन्होंने कुल 263 किलोग्राम का भार उठाकर दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर जीता। कोलंबिया के विलार मानजारेस ने कुल 260 किलोग्राम का भार उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया और ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। 

वहीं भारतीय पुरुष टीम ने सोमवार देर रात खेले गए हॉकी के पूल-बी के मुकाबले में आस्ट्रिया को 9-1 से हरा दिया। आस्ट्रिया ने मैच का अपना इकलौता गोल पहले हाफ में किया। भारत ने पहले हाफ में चार और दूसरे हाफ में पांच गोल दागे। 

भारत ने शुरू से ही मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और लगातार आक्रमण किए। संजय ने दूसरे मिनट में भारत के लिए पहला गोल किया। एक मिनट बाद ही शिवम आनंद ने शानदार गोल करते हुए भारत का स्कोर 2-0 कर दिया। लगातार हमले कर रही भारत को तीसरा गोल छठे मिनट में मिला जब सुदीप चिरमाकू ने गेंद को नेट में डाला।

काफी प्रयासों के बाद आस्ट्रिया सातवें मिनट में खाता खोलने में सफल रही। उसके लिए यह गोल पॉल ड्रसेनी ने किया। 10वें मिनट के करीब अनांद ने अपना दूसरा और भारत का चौथा गोल किया। भारतीय टीम दूसरे हाफ में भी नहीं रूकी। सुदीप ने दूसरे हाफ की शुरुआत में भारत के लिए पांचवां और अपना दूसरा गोल किया। 13वें मिनट में भारतीय कप्तान विवेक सागर ने अपना खाता खोल भारत को 6-1 से आगे कर दिया। एक मिनट बाद सुदीप ने अपनी हैट्रिक पूरी की। 17वें मिनट में आनंद भी अपनी हैट्रिक पूरी करने में सफल रहे। मैच के आखिरी पलों में सुदीप ने अपना चौथा गोल दाग भारत को 9-1 से आगे कर दिया और यह विजयी स्कोर साबित हुआ। 

Created On :   9 Oct 2018 10:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story