युवाओं ने सिख मार्शल आर्ट गतका का दिखाया जौहर, ऑरेंज सिटी में निकला भव्य नगर कीर्तन 

Youth present Sikh martial art Gatka in procession at Orange City
युवाओं ने सिख मार्शल आर्ट गतका का दिखाया जौहर, ऑरेंज सिटी में निकला भव्य नगर कीर्तन 
युवाओं ने सिख मार्शल आर्ट गतका का दिखाया जौहर, ऑरेंज सिटी में निकला भव्य नगर कीर्तन 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुरु नानक पात्शाह के प्रकाश पर्व को भक्ति भाव से मनाने के लिए नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर हजारों की तादाद में श्रद्धालु उपस्थित थे। नगर कीर्तन के मध्य फूलों से सजी पालकी साहब थी। जहां गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेकने वालों का तांता लगा रहा। पालकी साहिब के साथ ही संगत को प्रसाद वितरित किया जा रहा था। नजर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारे कर रहे थे। उनके आगे हाथों में निशान साहिब थामें युवा मौजूद थे। महिलाओं के कई जत्थे कीर्तन करते दिखाई थे। छोटे बच्चे दस्तार और पारंपरिक परिधान में नजर आए। नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर से आरंभ होकर गुरुद्वारा रामदास पेठ में समाप्त हुआ। जहां लंगर में लोगों ने तन मन धन से सेवा की।

Created On :   21 Nov 2018 1:53 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story