'धर्म के ठेकेदारों' को जहीर का करारा जवाब, सागरिका के साथ मंदिर में टेका 'मत्था'

Zaheer Khan and his wife Sagarika visited Ambabai Temple after marriage
'धर्म के ठेकेदारों' को जहीर का करारा जवाब, सागरिका के साथ मंदिर में टेका 'मत्था'
'धर्म के ठेकेदारों' को जहीर का करारा जवाब, सागरिका के साथ मंदिर में टेका 'मत्था'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन क्रिकेट टीम के फॉर्मर फास्ट बॉलर जहीर खान हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। 23 तारीख को सागरिका के साथ कोर्ट मैरिज और फिर रिसेप्शन देकर फ्री हुए इस न्यूली मैरिड कपल ने शुक्रवार देर रात कोल्हापुर में मंदिर के दर्शन किए। जहीर और सागरिका देर रात बिना किसी को बताए अचानक कोल्हापुर के अंबाबाई मंदिर पहुंच गए। इतना ही नहीं, ये कपल करीब 15 मिनट तक मंदिर में रहा और  मत्था टेका। एक मुस्लिम होकर जहीर खान का मंदिर जाना और टीका लगाकर मत्था टेकना, उन सभी लोगों के मुंह पर करारा तमाचा है, जो शादी जैसे पवित्र रिश्ते पर "धर्म की राजनीति" करते हैं।


भीड़ के कारण बुलानी पड़ी पुलिस

शुक्रवार रात को नई-नई शादी के बंधन में बंधे जहीर खान और उनकी एक्ट्रेस वाइफ सागरिका घाटगे कोल्हापुर के अंबाबाई मंदिर पहुंच गए। दोनों ने आने से पहले मंदिर प्रशासन को इस बात की जानकारी नहीं दी। लिहाजा दोनों के पहुंचते ही मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। जहीर और सागरिका के फैंस उनसे मिलने मंदिर आ गए, जिसके बाद भीड़ बढ़ती देख मंदिर प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। बताया जा रहा है कि इस न्यूली मैरिड कपल को पहले से ही भीड़ बढ़ने की उम्मीद थी, जिस कारण इन्होंने रात का वक्त चुना।



कोल्हापुर की ही हैं सागरिका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस और जहीर खान की वाइफ सागरिका घाटगे का जन्म कोल्हापुर में ही हुआ था। बताया जाता है कि कुछ सालों पहले ही सागरिका की फैमिली कोल्हापुर से मुंबई शिफ्ट हुई है। कहा जा रहा है कि सागरिका के साथ उनकी फैमिली के कुछ मेंबर्स भी साथ में मौजूद थे और देर रात अंबाबाई मंदिर के दर्शन करने के बाद उनकी पूरी फैमिली वापस मुंबई लौट गई।

Image result for zaheer and sagarika marriage

पिछले हफ्ते ही की है शादी

जहीर खान और सागिरका घाटगे 23 नवंबर को ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने कोर्ट मैरिज की। इसके बाद इस कपल ने अपने फ्रैंड्स और फैमिली मेंबर्स के लिए एक रिसेप्शन पार्टी भी रखी। जिसमें क्रिकेट जगत के साथ-साथ कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। जहीर खान और सागरिका का लव अफेयर्स काफी टाइम तक सीक्रेट ही रहा, लेकिन इस बात का राज तब खुला जब इसी साल IPL के दौरान जहीर खान ने खुदको बाहर कर लिया। IPL के बीच में जहीर खान ने दिल्ली डेयरडेविल्स की कैप्टेंसी छोड़ दी और सागरिका से सगाई की। इसके बाद से ही इनके फैंस इनकी शादी होने का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि जहीर खान का नाम उन इंडियन क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने की बाद शादी रचाई है।

जहीर खान का करियर  

जहीर खान ने अपने करियर में 200 वनडे और 92 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें से वनडे में जहीर ने 282 और टेस्ट में 311 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा जहीर 17 टी-20 इंटरनेशनल भी खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 17 विकेट चटकाए हैं। इसके साथ ही जहीर 100 IPL मैच भी खेल चुके हैं। IPL में जहीर के नाम 102 विकेट है। 

Created On :   2 Dec 2017 8:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story