'सीक्रेट सुपरस्टार' ने बॉलीवुड को कहा अलविदा, उमर अब्दुल्ला ने ये दिया रिएक्शन

Zaira Wasim Said Goodbye To Bollywood For Her Religion Purpose
'सीक्रेट सुपरस्टार' ने बॉलीवुड को कहा अलविदा, उमर अब्दुल्ला ने ये दिया रिएक्शन
'सीक्रेट सुपरस्टार' ने बॉलीवुड को कहा अलविदा, उमर अब्दुल्ला ने ये दिया रिएक्शन

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड में दो सुपर​हिट फिल्में (दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार) दे चुकीx जायरा वसीम ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है। जायरा के इस डिसीजन से उनके फैंस और बॉलीवुड जगत के लोग हैरान है। जायरा ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली थी। उनकी दमदार एक्टिंग की वजह से चारों तरफ उनकी सराहना भी हुई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया है। जायरा ने धर्म को इस फैसले का कारण बताया।

जायरा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। इसी पोस्ट में जायरा ने बॉलीवुड छोड़ने की बात कही है। जायरा का यह पोस्ट में काफी हैरान कर देने वाला है। जायरा ने इस पोस्ट में लिखा है कि- 5 साल पहले उनके बॉलीवुड में कदम रखने के फैसले ने किस तरह उनकी लाइफ को बदल दिया। उनको जो भी पहचान मिली है वो उससे बहुत खुश हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने के बाद उन्हें लोगों का काफी प्यार और सपोर्ट मिला है, लेकिन जायरा का मानना है कि एक्ट्रेस बनने की वजह से वो अपने धर्म इस्लाम से दूर होती जा रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_) on

दंगल गर्ल कितनी दु:खी हैं, इस पोस्ट में उनका दर्द साफ झलक रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि पांच सालों से वो किस तरह अपनी आत्मा से लड़ रही हैं। एक कामयाब पहचान मिलने के बाद वो खुश हैं, लेकिन ये वो पहचान नहीं है जो वो अपनी जिंदगी से चाहती हैं और इस बात का उन्हें एहसास हो गया है।

सुपरस्टार ने बताया कि वह लंबे समय से उन्हें ऐसा लग रहा है कि वो कुछ और ही बनने की जद्दोजहद कर रही हैं, लेकिन उन्हें एहसास हो गया है कि उनकी नई लाइफस्टाइल, फेम और कल्चर में वो खुद को फिट तो कर सकती हैं, लेकिन वो इस प्लेटफॉर्म के लिए नहीं बनी हैं। जायरा को लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने पर वो अपने धर्म इस्लाम से दूर होती जा रही हैं। वो बीते कुछ समय से खुद को समझाने की कोशिश कर रही थीं कि वो जो कर रही हैं वो सब सही है। उन्हें आखिरकार समझ आ गया है कि अपने धर्म इस्लाम की बताई हुई राह पर चलने में वो एक बार नहीं बल्कि 100 बार असफल रहीं है।

वो अपनी छोटी सी जिंदगी में इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़ पा रही हैं और वो बहुत सोच समझकर बॉलीवुड को अलविदा कहने का फैसला ले रही हैं। जाहिर सी बात है कि जायरा के इस फैसले से तमाम बॉलीवुड जगत के लोगों को झटका लगेगा। 

जायरा के इस फैसले के बाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि ""उनकी पसंद पर सवाल उठाने वाले हम कौन हैं? यह उनका जीवन है और उसके साथ वो  जैसा चाहती है वैसा कर सकती हैं। मैं बस उसकी ख़ुशी की कामना करता हूं और आशा करता हूँ कि जो वह जो करेंगी, उसे उन्हें खुशी मिले।""

आपको बता दें जायरा ने आमिर खान की फिल्म "दंगल" से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वे "सीक्रेट सुपरस्टार" में नजर आईं। अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वे जल्द ही "स्काय इज पिंक" में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर उनके साथ हैं। 

Created On :   30 Jun 2019 8:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story