CWG 2026: जैवलिन थ्रो में भारत को दो मेडल मिले, नीरज चोपड़ा ने 'सिल्वर' और यश वीर सिंह ने 'ब्रॉन्ज' हासिल किया, श्रीलंका के खाते में गया 'गोल्ड'

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स के जैवलिन थ्रो फाइनल में भारत को दो मेडल मिले। स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यश वीर सिंह ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने गोल्ड मेडल जीता। इस रोमांचक मुकाबले में पथिरागे ने 89.75 मीटर थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, नीरज 85.83 मीटर के साथ दूसरे और यश वीर 85.41 के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, ओलिंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम टॉप-8 में जगह नहीं बना सके और खाली हाथ लौटे।
यह भी पढ़े -सीडब्ल्यूजी 2026 तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल के साथ इतिहास रचा
ऐसा रहा नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन
नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 80.97 मीटर जैवलिन थ्रो किया। वहीं दूसरे प्रयास में उन्होंने 85.83 मीटर थ्रो किया, जो कि इस सीजन का उनका बेस्ट थ्रो है। हालांकि, श्रीलंका के रुमेश पतिरागे ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 89.75 मीटर का बड़ा थ्रो फेंका और गोल्ड मेडल की रेस में नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद नीरज ने अगले दो अटेम्प्ट में 81.29 मीटर और 80.73 मीटर थ्रो ही कर सके।
नीरज और यश वीर के अलावा भारत के रोहित यादव फाइनल में पहुंचे थे। वह 81.56 मीटर थ्रो के साथ सातवें स्थान पर रहे।
यह भी पढ़े -तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, डेकाथलॉन में भारत को दिलाया पहला मेडल, बॉक्सिंग में 9 सिल्वर मेडल पक्के
मेडल टैली में 10वें स्थान पर भारत
भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 23 मेडल हो गए हैं। इनमें 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज हैं। इसी के साथ मेडल टैली में भारत 10वें स्थान पर पहुंच गया है। 55 गोल्ड समेत 128 मेडल के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर है।
Created On :   1 Aug 2026 3:04 AM IST













