कोविड-19 : जापान बेसबाल लीग मैदान पर लौटने को तैयार

Kovid-19: Japan ready to return to baseball league ground
कोविड-19 : जापान बेसबाल लीग मैदान पर लौटने को तैयार
कोविड-19 : जापान बेसबाल लीग मैदान पर लौटने को तैयार

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान बेसबाल सीजन मैदान पर लौटने को तैयार है। सोमवार को लीग की दो टीमों ने अभ्यास किया। लीग को 20 मार्च को इसलिए स्थगित कर दिया गया था ताकि कोरोनावायरस के संक्रमण को रोका जा सके। क्योडो न्यूज के मुताबिक, ओरिक्स बफेलोज और सॉप्ट बैंक हॉक्स ने अपने-अपने मैदानों पर अभ्यास किया।

यह इसलिए हुआ क्योंकि जापान में प्रशासन ने कुछ शहरों में से इमरजेंसी हटा दी है जिनमें ओसाका, फुकुओका के नाम शामिल हैं क्योंकि इन शहरों में कोरोनावायरस के पॉजिटिव मामले तेजी से नीचे गिरे हैं। देश की राजधानी में भी अगले कुछ दिनों में इमरजेंसी हटाने की संभावना है।

टोक्यो को इसी साल ओलम्पिक खेलों की मेजबानी करनी थी लेकिन कोविड-19 के कारण ओलम्पिक खेलों को एक साल तक के लिए टाल दिया गया है। कुछ शहरों से इमरजेंसी हटना और कोविड-19 के मामलों में गिरावट आना ओलम्पिक खेलों के मेजबानों के लिए राहत की खबर जरूर है।

 

Created On :   25 May 2020 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story