महिला गोल्फ: WPGT के दूसरे चरण के पहले दिन तवेशा, अनन्या पहले स्थान पर

Womens Golf: Tvesha, Ananya in first place on first day of second leg of WPGT
महिला गोल्फ: WPGT के दूसरे चरण के पहले दिन तवेशा, अनन्या पहले स्थान पर
महिला गोल्फ: WPGT के दूसरे चरण के पहले दिन तवेशा, अनन्या पहले स्थान पर
हाईलाइट
  • अनन्या के साथ तवेशा ने साल 2020 की दमदार शुरुआत की
  • अनन्या ने दो बर्डी और तीन बोगी लगाईं
  • तवेशा ने तीन बर्डी और चार बोगी लगाईं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गोल्फ खिलाड़ी तवेशा मलिक ने साल 2020 की दमदार शुरुआत की है और स्थानीय खिलाड़ी अनन्या दातर के साथ हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के दूसरे चरण के पहले दिन बुधवार का अंत संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहते हुए किया है।

दोनों ने बॉम्बे प्रेसीडेंसी गोल्फ क्लब (बीपीजीसी) में खेले जा रहे टूर्नामेंट के पहले दिन वन ओवर 71 का स्कोर किया। इस कोर्स का पार स्कोर 70 है। तवेशा ने तीन बर्डी और चार बोगी लगाईं, जबकि अनन्या ने दो बर्डी और तीन बोगी लगाईं। नेहा त्रिपाठी (72) तीसरे स्थान पर रहीं जबकि सानिया शर्मा 73 का स्कोर कर चौथे स्थान पर रहीं।

Created On :   15 Jan 2020 2:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story