केरल मुथंगा वन्यजीव अभयारण्य पहुंचीं प्रियंका गांधी, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

केरल, 30 सितंबर (आईएएनएस)। वायनाड क्षेत्र से सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों केरल में हैं। इस दौरान वे मंगलवार को मुथंगा वन्यजीव अभयारण्य पहुंचीं, जहां कांग्रेस सांसद ने मुथंगा वन्यजीव अभयारण्य में डॉ. अरुण जकारिया से मुलाकात की।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मुथंगा वन्यजीव अभयारण्य का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में कांग्रेस सांसद वहां कुछ लोगों से बातचीत करती नजर आ रही हैं। प्रियंका गांधी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मुथंगा वन्यजीव अभयारण्य में मेरी मुलाकात डॉ. अरुण जकारिया से हुई। अरुण एक कुशल पशु चिकित्सक हैं और जंगली जानवरों, जंगल और उनसे जुड़े मुद्दों के बारे में भी काफी जानकार हैं।
उनका और वन अधिकारियों का अनुभव इस क्षेत्र में पशु-मानव संघर्ष को समझने और उसका प्रबंधन करने के लिए महत्वपूर्ण है। इस प्रयास का एक हिस्सा कुमकी हाथियों को प्रशिक्षित करना और उनका उपयोग करना है जो मानव बस्तियों में घुसने पर जंगली हाथियों को भगा देते हैं।
वायनाड में मानव-पशु संघर्ष एक जटिल समस्या है जिसके लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा और व्यावहारिक समाधान खोजने होंगे।
बता दें कि इससे पहले वायनाड सांसद प्रियंका गांधी सोमवार को मलप्पुरम जिले में निलंबूर के टीक बागान कॉनॉली प्लॉट पहुंची थीं। प्रियंका गांधी ने अपने इस दौरे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
कांग्रेस सांसद ने बताया था कि निलंबूर टीक दुनियाभर में प्रसिद्ध है और इसे बकिंघम पैलेस, रॉल्स-रॉयस कारों समेत कई जगहों पर यूज किया गया है। इसके साथ ही कॉनॉली प्लॉट एशिया का सबसे पुराना टीक बागान भी है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि सबसे रोचक यह जानना था कि यह जंगल एक बेशकीमती खजाना है। इसके साथ ही कांग्रेस सांसद वायनाड के चेत्तियालथुर गांव भी पहुंची थीं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   30 Sept 2025 11:23 PM IST