कांग्रेस में इच्छा शक्ति की कमी, पाकिस्तान के साथ खड़ी दिखती है अरुण साव

कांग्रेस में इच्छा शक्ति की कमी, पाकिस्तान के साथ खड़ी दिखती है अरुण साव
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के 26/11 पर अमेरिकी दखल के खुलासे पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस पर हमला किया। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कहीं न कहीं पाकिस्तान के साथ खड़ी दिखती है।

रायपुर, 30 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के 26/11 पर अमेरिकी दखल के खुलासे पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस पर हमला किया। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कहीं न कहीं पाकिस्तान के साथ खड़ी दिखती है।

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि देश में आतंकी हमला हो और सरकार दबाव में आए, आज के समय में ऐसा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार मजबूती के साथ खड़ी है। आतंकवाद को लगातार जवाब दिया जा रहा है। ये नेतृत्व की क्षमता का विषय है। ये मजबूत नेतृत्व के चलते दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस में इच्छा शक्ति की कमी रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा कहीं न कहीं पाकिस्तान के साथ खड़ी दिखती है। कांग्रेस पार्टी सेना की कार्रवाई पर भी प्रश्न उठाने का काम करती है। इससे पता चलता है कि उनमें इच्छा शक्ति की कमी है। कांग्रेस पार्टी को देश की सुरक्षा और संविधान से कुछ लेना नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार जनता के हित में काम कर रही है। हमारी सरकार जनता के हितों के लिए कई योजनाएं भी चला रही है, जिससे आमजनमानस को फायदा पहुंचे।

नक्सलवाद पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र है। निर्दोष लोगों को मारना और उनको परेशान करना यह किसी का भी अधिकार नहीं है। इसके साथ ही संविधान में इसकी इजाजत किसी को नहीं दी गई है। सरकार लोकतंत्र के अनुरूप कार्रवाई कर रही है और नक्सलवादियों ने जिनको मारा है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि देश में कानून और संविधान का राज हो। देश में शांति हो, यह सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। उसी दायित्व का निर्वाधन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Sept 2025 11:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story