दशहरा बॉलीवुड सितारों ने दी शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर दिखा उत्साह

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस पावन पर्व पर बॉलीवुड के सितारों ने अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया के जरिए उत्सव की खुशी साझा की।

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस पावन पर्व पर बॉलीवुड के सितारों ने अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया के जरिए उत्सव की खुशी साझा की।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें गेंदे के फूलों से सजी एक टोकरी नजर आ रही है। उन्होंने इसके साथ लिखा, "शुभ दशहरा।"

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। प्रभु राम का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे। जय श्री राम।"

जैकी श्रॉफ ने अपने अनोखे अंदाज में दो पोस्ट साझा कीं। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक मोशन पोस्ट में उन्होंने लिखा, "शुभ दशहरा।"

सनी देओल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक मोशन वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "इस दशहरे पर हम अपने अंदर की बुराई को मिटाकर, दयालुता, साहस और करुणा की रोशनी फैलाएं। दशहरा की शुभकामनाएं।"

अदा शर्मा ने दशहरा के मौके पर एक शूट का वीडियो साझा किया, जिसमें वह मां दुर्गा के रूप में नजर आईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी दशहरा। बहुत सारे लोग पूछ रहे हैं कि आप कौन सी नई फिल्म कर रही हैं, तो ये रही एक छोटी सी झलक।"

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीर साझा कर लिखा, "दशहरा की शुभकामनाएं। अच्छाई हमेशा बुराई से जीतती है।"

अक्षय कुमार ने अपनी स्टोरी में लिखा, "आप सभी को विजयदशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। सच्चाई और अच्छाई की राह पर हमेशा चलते रहें।"

सोनाली बेंद्रे ने भी स्टोरीज पर लिखा, "भगवान राम की कृपा हमें उज्जवल दिन और खुशहाल शुरुआत की ओर ले जाए। दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!"

अंकिता लोखंडे ने एक वीडियो साझा कर लिखा, "सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं! आप सभी का इतना प्यार और समर्थन पाकर मैं और विक्की बहुत आभारी हैं। मेरा नवरात्रि का व्रत बहुत ही पावन अनुभव रहा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Oct 2025 1:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story