जालंधर के जीएनडीयू यूनिवर्सिटी ग्राउंड में रावण से पहले जला मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला

जालंधर के जीएनडीयू यूनिवर्सिटी ग्राउंड में रावण से पहले जला मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला
देशभर में अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया। रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन कर लोगों तक एक बार फिर सत्य की विजय का शाश्वत संदेश पहुंचाया गया। पंजाब भर में भी रावण दहन किया गया, लेकिन जालंधर में कई अलग दृश्य देखने को मिले। यहां रावण से पहले मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए।

जालंधर, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। देशभर में अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया। रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन कर लोगों तक एक बार फिर सत्य की विजय का शाश्वत संदेश पहुंचाया गया। पंजाब भर में भी रावण दहन किया गया, लेकिन जालंधर में कई अलग दृश्य देखने को मिले। यहां रावण से पहले मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए।

जालंधर के जीएनडीयू यूनिवर्सिटी ग्राउंड में परंपरा के विपरीत, रावण से पहले मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले का दहन कर दिया गया। वहीं, जालंधर कैंट में रावण दहन से पहले ही रावण का पुतला जमीन पर गिर गया।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने लोगों को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। चन्नी ने विशेष रूप से नशे के राक्षस रावण के पुतले का दहन किया। उन्होंने कहा कि यह दहन संदेश देता है कि पंजाब से नशे को जड़ से खत्म करना है। पंजाब अमन, शांति और भाईचारा चाहता है।

सिख जत्थों को पाकिस्तान के ननकाना साहिब जाने की अनुमति दिए जाने पर पंजाब के जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह ने केंद्र सरकार का धन्यवाद दिया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जत्थे को मंजूरी मिल गई है। केंद्र ने एसजीपीसी को सूचित कर दिया है। आखिरकार केंद्र को संगत की एकजुट आस्था की आवाज सुननी पड़ी।

किसानों पर पराली जलाने को लेकर दर्ज हो रहे मामलों पर प्रगट सिंह ने किसानों से इस बात को समझने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले ही बाढ़ के कारण भारी नुकसान हो चुका है और किसानों को अतिरिक्त समस्याओं से बचना चाहिए। भाजपा सांसद कंगना रनौत को लेकर अदालत को एक्शन लेना चाहिए क्योंकि उन्होंने गलत टिप्पणी की थी। कंगना कई बार गलत बोल चुकी हैं। वह बिना सोचे समझे कुछ भी बोलने लगती हैं। उनको अभी किसानों के बारे में जानकारी नहीं है, पहले वह जानकारी लें, फिर कुछ बोला करें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Oct 2025 11:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story