विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप जापान के प्रतियोगियों को कोबे जैसी लग रही दिल्ली

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सफलतापूर्वक आयोजित हो रही है। जापान से चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आए प्रतिभागियों को दिल्ली कोबे की तरह लग रही है। 2024 में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन जापान के कोबे में हुआ था।
जापान का 61 सदस्यीय दल, जिसमें 31 एथलीट हैं, दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता का आनंद ले रहे हैं। जापान के एथलीटों को दिल्ली कोबे की तरह ही लग रही है।
एनपीसी जापान की प्रशासनिक अधिकारी अयुमी हिरायामा से जब दिल्ली और कोबे की तुलना करने को कहा गया तो हंसते हुए उन्होंने कहा, "मौसम थोड़ा अलग है। कोबे में गर्मी और उमस होती है, दिल्ली में और ज्यादा है। मैं शिकायत नहीं कर रही हूं, बस तथ्य बता रही हूं।
हिरायामा ने कहा, "कार्यक्रम का आयोजन बहुत अच्छा है। यहां के स्वयंसेवक कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे दयालु हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं, हमारी हर तरह से मदद कर रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका पूरी तरह से निभा रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "मुझे भारत का खाना पसंद आया। यहां का खाना बहुत स्वादिष्ट है। थोड़ा तीखा जरूर है, लेकिन बहुत स्वादिष्ट है। हम भारत के व्यंजनों का भरपूर आनंद ले रहे हैं।"
कोबे में, जापान ने कुल 21 पदक जीते, लेकिन स्वर्ण पदकों के मामले में किस्मत साथ नहीं दे पाई। इस लिहाज से दिल्ली संस्करण उनके लिए बहुत अच्छा साबित हो रहा है। आयोजन के पहले ही दिन लंबी दूरी के धावक केन्या करासावा की बदौलत स्वर्ण पदक जीता। शुक्रवार शाम तक जापान ने तीन स्वर्ण पदक जीत लिए थे। जापान का प्रयास बचे हुए दिनों में स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़ाना था।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   3 Oct 2025 10:13 PM IST