लोकतंत्र खतरे में नहीं है, बल्कि राहुल गांधी का भविष्य खतरे में है मंत्री नितिन नबीन

पटना, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए हालिया बयानों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी जब भी विदेश दौरे पर जाते हैं तो वहां भारत को अपमानित करने वाला ही बयान देते हैं। उनका कहना है कि राहुल गांधी जिस तरीके की बायनबाजी कर रहे हैं उससे उनका भविष्य खतरे में नजर आ रहा है।
मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि भारत का लोकतंत्र खतरे में नहीं है, बल्कि राहुल गांधी का भविष्य खतरे में है। देश की जनता और खासकर बिहार की जनता यह अच्छी तरह जान चुकी है कि जब भी राहुल गांधी विदेश जाते हैं, वे देश के लिए अपमानजनक बातें ही करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश का लोकतंत्र तब खतरे में था जब कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी लागू की थी। आज लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में है।
नवीन ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में केवल जनता की आवाज दबाने का काम किया गया था। लेकिन अब जनता अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के जरिए सरकार चलाती है। आज जनता की सुनी जाती है, ना कि कांग्रेस सरकार के समय की तरह दबाया जाता है।
वहीं संजय राउत को लेकर मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि वे जो क्या बोलते हैं, ये सिर्फ वही समझ सकते हैं, लेकिन इतना तय है कि रावण अन्याय का प्रतीक होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने अत्याचारी सरकारों को खत्म कर दिया है और देश में न्याय और विकास की राह पर आगे बढ़ रही है।
नितिन नबीन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पूरे 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ाया है और यदि कोई उनके लिए तारीफ करता है, तो यह पूरे देश के लोगों के सम्मान को बढ़ाने जैसा है। उनके मुताबिक, मोदी की नेतृत्व क्षमता ने भारत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   3 Oct 2025 10:38 PM IST