राहुल गांधी को सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देने की आदत मंत्री चंद्रमोहन

राहुल गांधी को सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देने की आदत मंत्री चंद्रमोहन
भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने कोलंबिया में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि वह हमेशा सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते रहते हैं। उनका भारत की आत्मा और विचारों से कोई वास्ता नहीं है।

बुलंदशहर, 03 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने कोलंबिया में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि वह हमेशा सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते रहते हैं। उनका भारत की आत्मा और विचारों से कोई वास्ता नहीं है।

मंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि आज भारत में लोकतंत्र मजबूत है और देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी इलाका, भारत ने लोकतांत्रिक तरीके से विकास के रास्ते पर तेजी से कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में विकास नहीं पहुंचा था, वहां बीजेपी सरकार ने विकास की दिशा में काम किया है, खासकर ग्रामीण इलाकों और उत्तर प्रदेश के वनटांगिया समुदाय को भी विकास की अग्रिम पंक्ति में लाने का श्रेय भाजपा सरकार को जाता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास कार्यों को गति दी है और केंद्र सरकार के सहयोग से भारत ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।

डॉ. चंद्रमोहन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते रहते हैं। उनका भारत की आत्मा और विचारों से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता जानती है कि राहुल गांधी का देश से कोई गहरा जुड़ाव नहीं है और वे एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने अपना आत्मविश्वास खो दिया है।

सपा नेता अखिलेश यादव के ट्वीट पर भी डॉ. चंद्रमोहन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव केवल ट्वीट करने तक सीमित हैं और उन्हें यह समझ नहीं है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में दलितों, वंचितों और पिछड़ों के लिए कितना विकास कार्य हुआ है। आज ये वर्ग समाज के सबसे आगे खड़े हैं और उन्हें विकास के साथ जोड़ा गया है।

मुस्लिम समुदाय द्वारा चलाए जा रहे ‘आई लव मुहम्मद’ अभियान पर चंद्रमोहन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून के पालन को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है और कोई भी अभियान कानून के दायरे में रहकर ही चलाया जा सकता है। कानून का उल्लंघन उत्तर प्रदेश में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि यहां कानून का राज है।

उन्होंने कहा कि आज का युग कंप्यूटर और कलम का है, इसलिए समाज को बांटने वाली चीजें हमारे हाथ में नहीं होनी चाहिए। विकास के रास्ते पर चलना है तो सभी को साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Oct 2025 10:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story