केजरीवाल ने 'फॉर्मूले' बनाकर जनता को धोखा दिया, कौन लड़ेगा आपके साथ चुनाव सुरेंद्र राजपूत

केजरीवाल ने फॉर्मूले बनाकर जनता को धोखा दिया, कौन लड़ेगा आपके साथ चुनाव सुरेंद्र राजपूत
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार करने को लेकर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आप को भाजपा की बी-टीम करार देते हुए कहा कि केजरीवाल ने हमेशा 'फॉर्मूले' बनाकर जनता के भरोसे को धोखा दिया है।

लखनऊ, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार करने को लेकर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आप को भाजपा की बी-टीम करार देते हुए कहा कि केजरीवाल ने हमेशा 'फॉर्मूले' बनाकर जनता के भरोसे को धोखा दिया है।

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल फॉर्मूले बनाकर अन्ना आंदोलन को बेच चुके हैं, इंडिया अगेंस्ट करप्शन को बेच चुके हैं और फॉर्मूले बनाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाओं में गए। उन्होंने भाजपा की बी-टीम के तौर पर काम किया।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कौन आपके साथ चुनाव लड़ेगा? हम आपको खारिज करते हैं। कांग्रेस गोवा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

कोलकाता को भारत का सबसे सुरक्षित शहर बताए जाने पर भाजपा द्वारा डेटा की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने पर राजपूत ने कहा कि भाजपा का एनसीआरबी पर सवाल उठाना गलत है। इससे साफ है कि भाजपा को अपने ही संगठन पर भरोसा नहीं है। अगर वे डेटा पर सवाल उठा रहे हैं, तो उन्हें अपने शासित राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था सुधारनी चाहिए।

लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के मामले में उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट उन्हें राहत देगा। वे हमारी पार्टी के नेता नहीं हैं, लेकिन लद्दाख के लोगों के लिए लड़ रहे हैं। वे देशभक्त हैं। उन्हें पाकिस्तानी बताने की कोशिश पूरी तरह गलत है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव की बिहार चुनाव निष्पक्ष होने की उम्मीद जताने पर राजपूत ने कहा कि निश्चित तौर पर हमें उम्मीद है कि चुनाव निष्पक्ष होंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो चुनाव आयोग और भाजपा को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि आयोग का रवैया पारदर्शी नहीं दिख रहा। उसे संवैधानिक दायित्व निभाना चाहिए।

भाजपा की बिहार में 'सुझाव यात्रा' पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा केवल जुमलेबाजी और यात्राएं करती है। मंदिर-मस्जिद के अलावा कोई यात्रा नहीं निकालती। उन्हें सुझाव लेने की जरूरत नहीं। उन्हें बताना चाहिए कि मंदिरों के नीचे मस्जिदें कैसे खोदी जाती हैं।

केरल में ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप पर प्रतिबंध लगाने पर उन्होंने कहा कि अगर ‘कोल्ड्रिफ’ में खराब तत्व हैं, तो केंद्र की भाजपा सरकार सो रही है क्या? पूरे देश में इसे प्रतिबंधित क्यों नहीं किया गया? क्या यह भारत के सुरक्षा मानकों से स्वीकृत है? केंद्र सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कोलंबिया में आरएसएस पर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नहीं, बल्कि भाजपा के नेता रिमोट कंट्रोल से चलते हैं। वे पहले बताएं कि उनका रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है। राहुल गांधी जो बोलते हैं, डंके की चोट पर बोलते हैं और सच बोलते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Oct 2025 1:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story