तरनतारन उपचुनाव आम आदमी पार्टी ने हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार घोषित किया

तरनतारन उपचुनाव  आम आदमी पार्टी ने हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार घोषित किया
पंजाब के तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार बनाया गया है।

चंडीगढ़, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब के तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार बनाया गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को ही हरमीत सिंह संधू को तरनतारन उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया था। हालांकि, सोमवार को पार्टी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि करते हुए आदेश जारी किया।

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने हरमीत सिंह संधू को तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में चुना। पार्टी ने लिखा, "हम उनके इस प्रयास और आगे आने वाली सभी जिम्मेदारियों में उनकी अपार सफलता की कामना करते हैं।"

'आप' नेता हरमीत संधू इस सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2002 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। इसके बाद उन्हें शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर 2007 में और फिर 2012 में विजय मिली। अकाली दल छोड़ने के बाद हरमीत सिंह संधू ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था।

इससे पहले, कांग्रेस ने करणबीर सिंह बर्ज को मैदान में उतारा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को करणबीर सिंह बुर्ज को तरनतारन उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। करणबीर सिंह बुर्ज किसान व रियल एस्टेट कारोबारी हैं। बुर्ज तरनतारन कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी हैं।

इस उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरजीत सिंह संधू और शिरोमणि अकाली दल ने सुखविंदर कौर रंधावा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। शिरोमणि अकाली दल जुलाई में ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी थी।

हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक तरनतारन विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की है। जून 2025 में आम आदमी पार्टी विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के कारण यह सीट खाली हो गई थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Oct 2025 2:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story