चीनी वैज्ञानिकों ने चांद के पिछले भाग के लूनर मैंटल की ठंडक का रहस्य खोला

बीजिंग, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्राधिकरण और चीनी परमाणु ऊर्जा प्राधिकरण ने 6 अक्टूबर को घोषणा की कि उन्होंने चंद्रयान छांग’अ-6 से प्राप्त चाँद के पिछले भाग के नमूनों के अध्ययन में एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल की है।
इस अध्ययन में पहली बार यह पता चला है कि चाँद के पिछले भाग का लूनर मेंटल (चंद्रीय अंतर्भाग) चाँद के सामने के भाग की तुलना में अधिक ठंडा है। यह खोज चाँद के चंद्रीय द्विभाजन के ज्ञान को गहरा करती है और चंद्रमा के विकास तथा इसकी भूगर्भीय संरचना की समझ के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े प्रदान करती है।
विशेष रूप से, छांग’अ-6 द्वारा एकत्र किए गए बेसाल्टिक चट्टान के नमूने का क्रिस्टलीकरण तापमान 1100 डिग्री सेल्सियस पाया गया, जो चाँद के सामने के भाग के समान नमूनों की तुलना में लगभग 100 डिग्री सेल्सियस कम है। शोधकर्ताओं ने यह भी ज्ञात किया कि चाँद के पिछले भाग का मैंटल पोटेंशियल तापमान सामने के भाग के मुकाबले कम है।
यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल "नेचर जियोसाइंस" की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है, जो चाँद के भौतिक और भूगर्भीय विशेषताओं के अध्ययन में एक नई दिशा प्रदान करता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   6 Oct 2025 3:47 PM IST