बिहार की जनता लालू यादव के अंधकारमय 'जंगल राज' में वापस नहीं लौटना चाहती अग्निमित्रा पॉल

बिहार की जनता लालू यादव के अंधकारमय जंगल राज में वापस नहीं लौटना चाहती  अग्निमित्रा पॉल
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने पलटवार किया। उन्‍होंने कहा कि बिहार की जनता लालू यादव के शासनकाल के अंधकारमय 'जंगल राज' या पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासनकाल जैसी स्थिति में वापस नहीं लौटना चाहती। जनता 14 नवंबर को दिखाएगी कि क्या होगा।

नई दिल्‍ली, 7 अक्‍टूबर (आईएएनएस)। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने पलटवार किया। उन्‍होंने कहा कि बिहार की जनता लालू यादव के शासनकाल के अंधकारमय 'जंगल राज' या पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासनकाल जैसी स्थिति में वापस नहीं लौटना चाहती। जनता 14 नवंबर को दिखाएगी कि क्या होगा।

बिहार चुनाव के लिए आईएएनएस-मैटराइज सर्वेक्षण पर वह कहती हैं, "सर्वेक्षण रिपोर्ट बताती हैं कि एनडीए अनुमान से कहीं ज्‍यादा सीटों के साथ वापसी कर रहा है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भाजपा और एनडीए बिहार में फिर से सरकार बनाएगी।"

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, वहीं राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं। इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि राहुल गांधी की भूमिका लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद को सम्‍मान नहीं देती है। वह अपने दायित्‍व को निभा नहीं पा रहे हैं। बिहार में चुनाव की तारीख नजदीक है और वह विदेश घूम रहे हैं। वह पार्ट टाइम पॉलिटिशियन हैं।

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस का बिहार में कोई जनाधार नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने हमारे नारे को कॉपी कर लिया। पूरे बिहार में घूमें, अब विदेश चले गए। हमारी पार्टी देश की तीसरी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी है। हम लोग गंभीरता से बिहार चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे पहले हम लोगों ने ही सूची जारी की।

आईएएनएस-मैटराइज सर्वेक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि सर्वे का खेल सब जानते हैं। जो लोग कह रहे थे कि इस बार 400 पार उनका हाल क्या हुआ। आम आदमी पार्टी की ताकत आम लोग हैं। बिहार के लोगों को लगता है कि जो सुविधा दिल्ली और पंजाब में दी गई, वह बिहार में भी होनी चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Oct 2025 10:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story