करवाचौथ से पहले प्रियंका चोपड़ा ने लगाई पति निक के नाम की मेहंदी, वीडियो किया शेयर

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। देशभर में शुक्रवार को करवाचौथ का फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाएगा। सुहागिन महिलाओं ने फेस्टिवल की तैयारी भी शुरू कर दी है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर रचा ली है और सोशल मीडिया पर प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका अपने हाथों की मेहंदी का डिजाइन फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने मेहंदी पर निक का नाम भी लिखवाया है। सिर्फ प्रियंका ने ही नहीं, बल्कि उनकी बेटी मालती ने भी अपने नन्हें हाथों में मेहंदी लगाई है। मालती के क्यूट छोटे हाथ बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।
प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "शिरीन चारनिया, इस करवाचौथ पर आपकी पसंद का काम कर रही हूं…"
बता दें कि शिरीन चारनिया मेहंदी आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने कई सेलिब्रिटीज को मेहंदी लगाई है। प्रियंका पहले भी कई इंटरव्यू में खुलासा कर चुकी हैं कि निक उनके धर्म का बहुत सम्मान करते हैं और वह भी ईसाई धर्म के हर रीति-रिवाज को निभाती हैं। उनके घर में दोनों धर्मों के त्योहारों को तवज्जो दी जाती है और मालती को भी वह दोनों धर्मों की शिक्षा दे रही हैं।
निक और प्रियंका की जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में साल 2018 में शादी हुई थी। कपल ने हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी, जिसके बाद साल 2022 में सेरोगेसी से कपल ने मालती को जन्म दिया।
एक्ट्रेस ने अपनी मां के कहने पर एग फ्रिज करा लिए थे। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर की थी जिसमें प्रियंका और निक की बॉन्डिंग साफ दिख रही थी। एक्ट्रेस आराम से बैठी हैं और निक खड़े होकर उनके बाल बना रहे हैं। निक हमेशा इवेंट में पीसी को स्पेशल फील कराने के लिए कपल गोल्स देने का एक मौका नहीं छोड़ते।
बता दें, प्रियंका को मुंबई में हफ्तेभर पहले ही बुलगारी ब्रांड के इवेंट में देखा गया था। एक्ट्रेस इस ब्रांड की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके बाद प्रियंका मां दुर्गा का आशीर्वाद देने के लिए पंडाल भी पहुंची थीं और पर्पल लुक से सुर्खियां बटोरी थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी29' में काम कर रही हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   9 Oct 2025 10:45 AM IST