पांच महिला बल्लेबाज, जिनके नाम वनडे वर्ल्ड कप में 'सर्वाधिक छक्के'

पांच महिला बल्लेबाज, जिनके नाम वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के
न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। सोफी ने यह कारनामा बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में किया। इस मैच में सोफी ने 85 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 63 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 100 रन से जीत दर्ज की।

गुवाहाटी, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। सोफी ने यह कारनामा बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में किया। इस मैच में सोफी ने 85 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 63 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 100 रन से जीत दर्ज की।

बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेली गई इस पारी के साथ सोफी ने महिला वनडे विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो टॉप-5 की लिस्ट में शामिल हैं।

सोफी डिवाइन : न्यूजीलैंड की इस खिलाड़ी ने साल 2009 से अब तक 28 मुकाबलों में 38.70 की औसत के साथ कुल 929 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 23 छक्के और 94 चौके देखने को मिले। सोफी वनडे विश्व कप में 3 शतक और 4 अर्धशतक जमा चुकी हैं।

डिएंड्रा डॉटिन : साल 2009 से 2022 तक वेस्टइंडीज की इस बल्लेबाज ने 29 मुकाबले खेले, जिसमें 26.59 की औसत के साथ 718 रन बनाए। इस दौरान डॉटिन ने 22 छक्के और 91 चौके जमाए। वह विश्व कप में 1 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुकी हैं।

हरमनप्रीत कौर : भारत की इस दिग्गज बल्लेबाज ने साल 2009 से अब तक वनडे विश्व कप में कुल 29 मुकाबले खेले, जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 925 रन अपने नाम किए। इस दौरान कौर ने 20 छक्के और 84 चौके लगाए।

लिजेली ली : साउथ अफ्रीका की इस खिलाड़ी ने साल 2017 से 2022 के बीच 14 विश्व कप मुकाबले खेले, जिसमें 26.92 की औसत के साथ 350 रन जोड़े। इस दौरान ली के बल्ले से 12 छक्के और 43 चौके निकले।

क्लो-लेस्ली ट्रायोन : साल 2013 से अब तक साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने 21 विश्व कप मुकाबलों में 18.12 की औसत के साथ 290 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 छक्के और 21 चौके देखने को मिले।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Oct 2025 8:28 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story