दिवाली से पहले भक्ति गीत ‘जहां श्री राम रहते हैं’ रिलीज

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। टी-सीरीज अपने प्रशंसकों के लिए हमेशा कई तरह के और मनमोहक गाने प्रस्तुत करता रहता है, जो हर आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करते हैं। जैसे-जैसे दीपावली का पावन पर्व नजदीक आ रहा है, टी-सीरीज भगवान श्री राम को समर्पित भक्ति गीतों के माध्यम से भक्तों के दिलों को छू रहा है।
मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। टी-सीरीज त्योहार के सीजन में अपने प्रशंसकों के लिए अक्सर मधुर गाने लाता रहता है, जो हर आयु वर्ग के लोगों को पसंद आते हैं। दीपावली का पावन पर्व नजदीक है। ऐसे में शनिवार को टी-सीरीज ने नया भक्ति गीत 'जहां श्री राम रहते हैं' रिलीज कर दिया। रिलीज होते ही इसे फैंस का भरपूर प्यार मिला। श्रीराम को समर्पित गाने के मधुर बोलों ने भक्तों के दिलों को छू लिया।
टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गीत को साझा करते हुए लिखा, "'जहां श्री राम रहते हैं, वहां शांति और सुख का वास होता है। भक्ति गीत 'जहां श्री राम रहते हैं' रिलीज हो गया है।"
यह गीत भगवान राम की महिमा और उनकी नगरी अवध की पवित्रता को दर्शाता है। गीत के बोल और प्रस्तुति इतनी प्रभावशाली है कि यह श्रोताओं को भक्ति के रंग में सराबोर कर रहा है।
इस भक्ति गीत को गायक ऋषि सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गीत के बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं, जो अपनी भावपूर्ण लेखनी के लिए जाने जाते हैं।
गाने का संगीत कुंवर अशिष्ट ने तैयार किया है, जिसने गीत को और भी आध्यात्मिक और मधुर बनाया है। गाने के वीडियो में मनोज मुंतशिर शुक्ला स्वयं गीत के बोल पर लिपसिंक करते नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों को और भी आकर्षित कर रहा है।
गीत में अवध नगरी की महिमा का खूबसूरती से वर्णन किया गया है। गीत के एक बोल में तुलसीदास जी का उल्लेख करते हुए कहा गया है, "अवध की धूल चंदन है, ये तुलसीदास कहते हैं।" यह पंक्ति भगवान राम की नगरी की पवित्रता और भक्ति की गहराई को दर्शाती है। गीत में सरल और हृदयस्पर्शी शब्दों का उपयोग किया गया है, जो हर श्रोता को भक्ति के रास्ते पर ले जाता है।
यह गीत न केवल भक्ति रस से भरा है, बल्कि दीपावली के अवसर पर भक्तों के लिए एक विशेष उपहार है। इससे पहले भी टी-सीरीज ने भक्ति गीत 'राम जानकी' रिलीज किया था।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   11 Oct 2025 1:44 PM IST