'सांसद खेल महोत्सव' का उद्देश्य खेल को जन आंदोलन के रूप में बढ़ावा देना है सुनील बंसल

गाजियाबाद, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद में सांसद खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सांसद अतुल गर्ग द्वारा आयोजित खेल महोत्सव में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बंसल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य खेल को जन आंदोलन के रूप में बढ़ावा देना है।
मीडिया से बात करते हुए सुनील बंसल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार देशभर के सांसदों द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय खेल महोत्सव में अब तक 72 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न राज्यों से पंजीकरण कराया है। यह अभियान दिसंबर तक चलने वाला है, जिसमें हर जिले में खेल को जन आंदोलन के रूप में बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है।"
उन्होंने कहा, "गाजियाबाद के इब्राहिम स्कूल में विशेष दिव्यांग खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लिया। बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा और जोश से सभी का दिल जीता।"
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील शर्मा ने कहा, "इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल थे। दिव्यांग बच्चों की सहभागिता के साथ हो रहा यह खेल आयोजन एक नया प्रयोग है। यह बहुत सुंदर आयोजन है। सांसद खेल महोत्सव का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन और मार्गदर्शन में पूरे देश में किया जा रहा है।"
सुनील बंसल, सांसद अतुल गर्ग, और मंत्री सुनील शर्मा के अलावा जिले के अन्य विधायक गण भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
खेल महोत्सव में उपस्थित अन्य अतिथियों ने माना कि दिव्यांग बच्चों का यह आत्मविश्वास और सहभागिता समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल खेल भावना को बढ़ावा देना है, बल्कि समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना भी है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   11 Oct 2025 6:00 PM IST