केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नाराजगी से किया इंकार, कहा- हर तरह से संतुष्ट हैं

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नाराजगी से किया इंकार, कहा- हर तरह से संतुष्ट हैं
बिहार में चुनाव को लेकर एनडीए के बीच सीट बंटवारा हो चुका है। सीट बंटवारे के बाद एनडीए के घटक दलों को मन मुताबिक सीटें न मिलने पर वे अपनी प्रतिक्रिया भी खुलकर दे रहे हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने खुलकर कहा कि उन्होंने 15 सीटों की मांग की थी। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वे छह सीट से भी संतुष्ट हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं।

पटना, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में चुनाव को लेकर एनडीए के बीच सीट बंटवारा हो चुका है। सीट बंटवारे के बाद एनडीए के घटक दलों को मन मुताबिक सीटें न मिलने पर वे अपनी प्रतिक्रिया भी खुलकर दे रहे हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने खुलकर कहा कि उन्होंने 15 सीटों की मांग की थी। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वे छह सीट से भी संतुष्ट हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोमवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव में भी हमारी पार्टी को दो लोकसभा सीट और एक राज्यसभा सीट देने की बात कही गई थी, लेकिन मिली एक थी। आज भी हम एनडीए के साथ हैं। हमें पंजीकृत पार्टी के रूप में मान्यता के लिए कम से कम आठ सीटों की मांग की थी। इसलिए, हमने कम से कम 15 सीटें मांगी थी, लेकिन सिर्फ छह सीटें मिली हैं। हम छह सीट से भी संतुष्ट हैं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमें काफी इज्जत दी है। वे हर तरह से गयाजी के विकास के लिए काम कर रहे हैं। गयाजी, बिहार और देश के विकास के लिए हम कोई भी कुर्बानी सहने को तैयार हैं।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हम लोग भुइयां और मुसहर जाति के हैं। अभाव में जीने वाले लोग हैं और संतुष्ट रहते हैं। जो मिलता है, उसी में संतुष्ट हैं। ‎ ‎

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है और जो भी निर्णय हुआ है, उससे संतुष्ट है। ‎

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने रविवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा की। इस बंटवारे के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीट मिली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। ‎

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Oct 2025 2:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story