मतदाता सूची में सुधार किए बिना चुनाव कराना लोकतंत्र का मजाक उड़ाने जैसा संजय राउत

मतदाता सूची में सुधार किए बिना चुनाव कराना लोकतंत्र का मजाक उड़ाने जैसा संजय राउत
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई है। मुंबई महानगरपालिका, जिला परिषद, नगर पालिका और अन्य महानगर पालिकाओं के लिए जल्द ही चुनाव तारीखों की घोषणा होने की उम्मीद है। इस बीच, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर विपक्षी दलों ने चिंता जताई है। इसी कड़ी में शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई है। मुंबई महानगरपालिका, जिला परिषद, नगर पालिका और अन्य महानगर पालिकाओं के लिए जल्द ही चुनाव तारीखों की घोषणा होने की उम्मीद है। इस बीच, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर विपक्षी दलों ने चिंता जताई है। इसी कड़ी में शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में जो भी त्रुटियां हैं, उन्हें सुधारना चाहिए। मतदाता सूचियां सटीक होनी चाहिए। अगर चुनावी मशीनरी में गड़बड़ी होगी, तो ऐसे चुनाव का कोई अर्थ नहीं रह जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने 31 जनवरी तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया है। मतदाता सूची से फर्जी नाम हटाए जाएं और जिनके नाम छूट गए हैं, उन्हें जोड़ा जाए। महाराष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी निर्णय नहीं ले पा रहे हैं, यह एक दुखद स्थिति है।

संजय राउत ने आगे कहा कि महाराष्ट्र की मतदाता सूची में अनियमितताओं को लेकर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात की। स्थानीय निकाय चुनावों में खासकर मुंबई नगर निगम और ठाणे में गड़बड़ी की खबरें आ रही हैं। गलत नाम जोड़ना-हटाना और कई अन्य समस्याएं सामने आ रही है। बड़ी संख्या में नाम गायब हैं, और इसके लिए जिम्मेदारी स्पष्ट नहीं है। जब तक इस सूची में कोई सुधार नहीं किया जाता, चुनाव कराना लोकतंत्र का मजाक उड़ाने जैसा होगा।

संजय राउत ने गुजरात सरकार के मंत्रियों के इस्तीफे का उदाहरण देते हुए महाराष्ट्र में भी ऐसा कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा, “देवेंद्र फडणवीस को छोड़कर बाकी सभी नेताओं से इस्तीफा लिया जाना चाहिए। आधे से ज्यादा मंत्री भ्रष्ट हैं। बड़ी संख्या में भ्रष्ट मंत्रियों के बैग दिल्ली पहुंचाए जा रहे हैं।"

किसानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से किसानों के हाथ में कुछ नहीं आ रहा है। डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने में नाकाम साबित हुई है।

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच बढ़ती नजदीकियों पर उन्होंने कहा, “दोनों नेता कई महीनों से एक साथ काम कर रहे हैं। भविष्य में इस संबंध में जो भी कदम उठाए जाएंगे, वे उचित समय पर स्पष्ट करेंगे।”

बिहार में सीएम देवेंद्र फडणवीस के स्टार प्रचारक की भूमिका पर तंज कसते हुए संजय राउत ने कहा, “वह स्टार नहीं, सुपरस्टार प्रचारक हैं। महाराष्ट्र का व्यक्ति बिहार में प्रचार करने क्यों जाए? बीजेपी में तो जन्म से ही स्टार पैदा होते हैं।”

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Oct 2025 7:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story