टी-सीरीज का नया गाना 'राम पिया' रिलीज, माता सीता और प्रभु राम के विरह की भावपूर्ण प्रस्तुति

टी-सीरीज का नया गाना राम पिया रिलीज, माता सीता और प्रभु राम के विरह की भावपूर्ण प्रस्तुति
टी-सीरीज ने भारतीय संगीत जगत में अपने गानों से हर उम्र के वर्ग के दिलों में छाप छोड़ी है। शनिवार को उन्होंने नया भक्ति गीत राम पिया रिलीज किया है।

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। टी-सीरीज ने भारतीय संगीत जगत में अपने गानों से हर उम्र के वर्ग के दिलों में छाप छोड़ी है। शनिवार को उन्होंने नया भक्ति गीत राम पिया रिलीज किया है।

टी-सीरीज हमेशा से अपनी विविधता और गुणवत्ता भरे गानों के लिए जाना जाता है, और 'राम पिया' इस परंपरा को और मजेदार बना रहा है। यह गीत भक्ति, प्रेम और विरह की भावनाओं को खूबसूरती से दर्शा रहा है।

'राम पिया' को गायक उज्वल गजभार और अमीयर खानदानी ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गीत के बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं, जिन्होंने अपनी लेखनी से माता सीता और प्रभु राम के प्रति प्रेम और विरह को जीवंत कर दिया है। गीत का संगीत और निर्देशन कुंवर अंशिष्ठ ने किया है, जिन्होंने इसकी धुनों में भक्ति और भावनाओं का अनूठा संगम पेश किया है।

यह गाना माता सीता और भगवान राम के पवित्र प्रेम पर आधारित है, जो रामायण के उस दृश्य को दर्शाता है जब माता सीता रावण की अशोक वाटिका में कैद होकर अपने प्रिय राम को याद करती हैं।

गीत के वीडियो में माता सीता के विरह को मार्मिक ढंग से चित्रित किया गया है। वीडियो में गायक भावपूर्ण तरीके से गीत प्रस्तुत करते नजर आते हैं, जबकि माता सीता प्रभु राम की याद में खोई हुई दिखाई देती हैं। गाने की शुरुआत 'राम पिया, तोहे सिया बुलाएं' से होती है। यह दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यह गीत भक्ति और प्रेम के रंगों को एक साथ समेटे हुए है, जो इसे हर आयु वर्ग के लिए खास बनाता है।

'राम पिया' न केवल एक गीत है, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा है, जो रामायण की अमर प्रेम कथा को आधुनिक संगीत के साथ जोड़ती है। यह गाना यूट्यूब और अन्य संगीत मंचों पर उपलब्ध है, और इसे प्रशंसकों से खूब सराहना मिल रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Oct 2025 1:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story