छठ से पहले भक्ति गीत 'नइहर के छठिया' रिलीज, ब्यूटी पांडे की मधुर आवाज ने मोहा श्रोताओं का मन

छठ से पहले भक्ति गीत नइहर के छठिया रिलीज, ब्यूटी पांडे की मधुर आवाज ने मोहा श्रोताओं का मन
जैसे-जैसे छठ का पावन पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे भोजपुरी संगीत की दुनिया में छठ के एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को नया गीत 'नइहर के छठिया' रिलीज हुआ है।

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। जैसे-जैसे छठ का पावन पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे भोजपुरी संगीत की दुनिया में छठ के एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को नया गीत 'नइहर के छठिया' रिलीज हुआ है।

सूर्यदेव की आराधना से जुड़े इस महान उत्सव की तैयारी में लाखों श्रोता डूबे हैं, तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है। स्पीड रिकॉर्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर नया भक्ति गीत 'नइहर के छठिया' रिलीज किया गया है।

यह गीत न केवल छठ पूजा के गहन महत्व को उकेरता है, बल्कि पारिवारिक बंधनों की मिठास को भी रेशमी धागों से बुनता है।

इस भक्ति गीत को गायिका ब्यूटी पांडे ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। बोल अखिलेश कश्यप और अनिल भारती ने दिए हैं। अनुराग राजा ने संगीत दिया है। वहीं, कंपोजर आदर्श सिंह ने गीत के हर स्वर को छठ के पर्व-भाव से जोड़ा है।

यूट्यूब चैनल 'स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' के बैनर तले रिलीज गीत को काफी पसंद किया जा रहा है और लाखों व्यूज बटोर चुका है।

गीत की कहानी ही इसका सबसे बड़ा आकर्षण है। इसमें एक पत्नी अपने पति को छठ पूजा के महत्व के बारे में बताती है। 'नइहर के छठिया' शीर्षक से ही साफ झलकता है कि यह गीत महिला के ननिहाल से जुड़े भावों को छठ की भक्ति से पिरोता है। पत्नी कहती है कि छठी मैया की कृपा से जीवन के हर संकट का हल निकल आता है, चाहे वह पारिवारिक कलह हो या सुख-समृद्धि की कामना।

नदी किनारे अर्घ्य अर्पित करती महिलाएं और ठंडी सुबह की ओस में डूबे डोरी, गीत में दिखाए गए ये सीन दिल छू लेते हैं।

प्रशंसकों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा, "यह गीत छठ की याद दिला गया, जैसे नइहर की मिट्टी की सोंधी खुशबू।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Oct 2025 3:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story