सांस्कृतिक विरासत और मानव सांस्कृतिक विविधता पर केंद्रित है तीसरा लियांगझू फोरम

सांस्कृतिक विरासत और मानव सांस्कृतिक विविधता पर केंद्रित है तीसरा लियांगझू फोरम
तीसरा लियांगझू फोरम चच्यांग प्रांत के हांगच्यो शहर में शुरू हुआ। इस फोरम का विषय है "सभ्यता का पुनरुद्धार : सांस्कृतिक विरासत और मानव सांस्कृतिक विविधता।"

बीजिंग, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। तीसरा लियांगझू फोरम चच्यांग प्रांत के हांगच्यो शहर में शुरू हुआ। इस फोरम का विषय है "सभ्यता का पुनरुद्धार : सांस्कृतिक विरासत और मानव सांस्कृतिक विविधता।"

इस वर्ष विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण से संबंधित कन्वेंशन में चीन के शामिल होने की 40वीं वर्षगांठ है, तथा सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों की विविधता के संरक्षण और संवर्धन पर यूनेस्को कन्वेंशन को अपनाने की 20वीं वर्षगांठ है।

इस मंच में दुनियाभर के 60 से अधिक देशों और क्षेत्रों से सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और प्रबंधन एजेंसियों के प्रमुख, संग्रहालय निदेशक, पुरातत्वविद्, इतिहासकार आदि सहित 300 से अधिक चीनी और विदेशी मेहमानों को आमंत्रित किया गया।

इस वर्ष के फोरम में एक मुख्य फोरम और चार उप-फोरम शामिल थे। मेहमानों ने विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के क्षेत्र में अपने अनुभवों का आदान-प्रदान किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Oct 2025 4:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story