वीरता पुरस्कारों के लिए अधिसूचना जारी, सूची में ऑपरेशन सिंदूर के वीरों के नाम शामिल

वीरता पुरस्कारों के लिए अधिसूचना जारी, सूची में ऑपरेशन सिंदूर के वीरों के नाम शामिल
भारत सरकार ने सैन्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। सरकार की तरफ से जारी पुरस्कार विजेताओं की सूची में तीनों सेनाओं के जवान शामिल हैं। खास बात यह है कि सूची में उन जवानों के भी नाम शामिल हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर समेत अन्य अभियानों में महती भूमिका निभाई है।

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत सरकार ने सैन्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। सरकार की तरफ से जारी पुरस्कार विजेताओं की सूची में तीनों सेनाओं के जवान शामिल हैं। खास बात यह है कि सूची में उन जवानों के भी नाम शामिल हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर समेत अन्य अभियानों में महती भूमिका निभाई है।

केंद्र सरकार ने हाल ही में एक राजपत्र अधिसूचना जारी की है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न अभियानों में वीरता पुरस्कार प्राप्त रक्षा बलों के प्रशस्ति पत्रों को अधिसूचित किया गया है। राजपत्र में शामिल वीरता पुरस्कार प्रशस्ति पत्र मुख्यतः भारतीय वायु सेना और भारतीय थल सेना के कर्मियों के हैं।

सरकार की तरफ से जारी की गई सूची में सेना के विशेष बलों, राष्ट्रीय राइफल्स, गोरखा रेजिमेंट, राजपूताना राइफल्स, डोगरा रेजिमेंट, सिख रेजिमेंट, गढ़वाल राइफल्स, मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री और आर्टिलरी जैसे कई प्रतिष्ठित यूनिटों के अधिकारी एवं जवान शामिल हैं। नौसेना और वायुसेना के कई पायलटों, कमांडरों और तकनीकी स्टाफ को भी उनके साहसिक अभियानों और मिशनों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

अधिसूचना में बताया गया कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 127 वीरता पुरस्कार और 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें 4 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र, 16 शौर्य चक्र, 02 बार टू सेना पदक (वीरता), 58 सेना पदक (वीरता), 06 नौसेना पदक (वीरता), 26 वायु सेना पदक (वीरता), 07 सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक, 09 उत्तम युद्ध सेवा पदक, और 24 युद्ध सेवा पदक शामिल हैं।

राष्ट्रपति ने 290 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी मंजूरी दी है: भारतीय सेना के 115, भारतीय नौसेना के 05, भारतीय वायु सेना के 167, और सीमा सड़क विकास बोर्ड के 03 कर्मी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Oct 2025 12:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story